30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL : एटीके को हराकर बेंगलुरू फिर एक बार टॉप पर

आईएसएल के चौथे सीजन के अपने नौवें दौर के मुकाबले में दो बार के चैम्पियन एटीके को 1-0 से हराते हुए तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 8 Jan 2018, 9:43 AM IST

bangaluru FC beat ATK by 1-0 in ISL and top the points table

नई दिल्ली। बेंगलुरू एफसी ने कप्तान सुनील छेत्री द्वारा किए गए दर्शनीय गोल की मदद से रविवार को श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने नौवें दौर के मुकाबले में दो बार के चैम्पियन एटीके को 1-0 से हराते हुए तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। छेत्री ने इस सीजन का अपना पांचवां गोल 40वें मिनट में किया। यह गोल इतना शानदार था कि एटीके के खिलाड़ी बस देखते रह गए। छेत्री को कोनोर थॉमस ने पास दिया और छेत्री बॉक्स के बाहर से झन्नाटेदार किक मारते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। इस हार के बाद एटीके नौवें स्थान पर ही बना हुआ है।

मैच का हाल
कप्तान के इस दर्शनीय गोल से पहले भी हालांकि बेंगलुरू ने मौके बनाए थे। वह 33वें मिनट में गोल करने के करीब आई थी। इडू गार्सिया फ्रीकिक पर जुआनान को क्रास पास दिया, जिन्होंने अपने हेडर की मदद से उसे गोलपोस्ट में डालना चाहा। उनका यह प्रयास लगभग सफल भी हो गया था क्योंकि एटीके के गोलकीपर देबजीत मजूमदार के हाथों से फिसल कर गई, लेकिन पोस्ट से टकरा कर वापस आ गई। राहुल भिके ने रिबाउंट पर गोल करने की कोशिश की जिसे शंकर सामपिनग्राज ने क्लीयर कर दिया। दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का खेल चल रहा था। एटीके स्टार जेक्विंहा ने उसके लिए 26वें मिनट में मौका बनाया। जेक्विंहा ने बाईं ओर से गेंद रोबिन सिंह को दी जिन्होंने रुपर्ट नोनग्रम को दी जिन्हें बेंगलुरू के डिफेंस ने पकड़ लिया और मेहमान टीम के पास से गोल करने का मौका चला गया। जेक्विंहा ने 18वें मिनट में भी रोबिन सिंह को खाता खोलने का मौका दिया था। रोबिन इस मौके को भुना नहीं सके। पहले हाफ में पिछड़ने वाली एटीके के कोच टेडी शेरिंघम ने दूसरे हाफ में उतरते ही दो बदलाव किए। शंकर की जगह बिपिन सिंह और जेक्विंहा की जगह रेयान टेलर मैदान पर उतरे। 56वें मिनट में बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत ने अपनी सूझबूझ से एटीके से बराबरी करने का मौका छीन लिया। कोनोर थॉमस ने गेंद कीन के पास भेजी। कीन ने मेजबान टीम के दो डिफेंडरों को छकाया। गोल करने के लिए उन्हें सिर्फ गुरप्रीत को मात देनी थी। गुरप्रीत ने खतरे को भांपा और गेंद पर डाइव मारते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया।

एटीके शुरू से दवाओं में
दो मिनट में ही मजूमदार ने बेंगलुरू का दूसरा गोल करने से महरूम रखा। दिमास डेलगाडो ने गेंद सुनिल छेत्री को दी। छेत्री की राह में यहां एटीके के डिफेंडर आ गए। इसके बाद गेंद मिकू के पास गई, जिन्होंने शॉट गोलपोस्ट के अंदर मारना चाहा, लेकिन मजूमदार ने स्लाइड मारते हुए बचाव कर लिया। 70वें मिनट में मिकू ने एक बार फिर मजूमदार को पछाड़ना चाहा। इस बार फिर किस्मत ने मिकू का साथ देने से मना कर दिया। मिकू को 73वें मिनट में येलो कार्ड भी मिला। यह इस मैच का पहला कार्ड था। 76वें मिनट में मिकू बाहर चले गए और उनके स्थान ब्राउलियो नोब्रेगा को लाया गया और इस खिलाड़ी ने आते ही अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसमें हालांकि किस्मत से वह मात खा गए। नोब्रेगा ने आने तीन मिनट बाद बॉक्स के अंदर ही एटीके के गोलकीपर को छका दिया था, लेकिन गेंद पोस्ट से टकरा कर वापस आ गई, जिसे मेजबान टीम के खिलाड़ी जोडी मोंटेल ने बाहर कर दिया। यहां बेंगलुरू को कॉर्नर मिला और पार्टालु ने बॉक्स में आए क्रॉस पर शानदार हेडर लिया लेकिन मजूमदार ने उसे ऊपर उचकते हुए हाथ से बाहर कर बेकार कर दिया। एटीके अंत में तमाम प्रयासों के बाद भी बराबरी का गोल नहीं कर पाई और उसे इस सीजन की नौ मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा। एटीके ने अपने पिछले मैच अपने घर में एफसी गोवा को 1-1 की बराबरी पर रोका था, हालांकि उससे पहले एटीके ने लगातार दो मैच जीते थे। दूसरी ओर बेंगलुरू की टीम जमशेदपुर से हारने के बाद लगातार दो मैच जीत चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल