
नई दिल्ली। जी हां आईपीएल के बाद अब आईएसएल का हिस्सा बनने जा रहे है भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन की शुरुआत को केवल तीन दिन बाकी रह गए हैं। आईएसएल में इस साल दो नई टीम बेंगलुरु एफसी और जमशेदपुर एफसी को जोड़ा गया है। इन दो टीमों के आने से आईएसएल में अब कुल मिला के 10 टीम हो गई है। इन दो टीमों के जुड़ने से ये सीजन और भी रोमांचित हो गया है। आईएसएल शुरू होने को है और ऐसे में बेंगलुरु एफसी ने भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को अपने ब्रैंड एम्बेसेडर के रूप में पेश किया है। लीग के चौथे सीजन में बेंगलुरु एफसी का सामना 19 नवम्बर को मुंबई सिटी एफसी से श्रीकांतीरावा स्टेडियम में होगा।
राहुल द्रविड़ ने कहा
बेंगलुरु एफसी के साथ अपनी साझेदारी से खुश द्रविड़ ने एक बयान में कहा, बेंगलुरु एफसी का एंबेसेडर बनना मेरे लिए बड़ी बात है। इस टीम को में पिछले चार साल से देखता आ रहा हूं। बेंगलुरु का होने के नाते इस टीम के साथ जुड़ाव अलग है। द्रविड़ ने कहा, जिस प्रकार से शहर ने बेंगलुरु एफसी को प्रतिक्रिया दी है, वह बेहतरीन है और इस क्लब के प्रति उसके प्रशंसकों का जुनून शानदार है। क्लब के इतिहास में आईएसएल में खेलना एक नया अध्याय होगा।
द्रविड़ एक बेहतरीन एम्बेसेडर
पूर्व कप्तान ने कहा, पिछले चार साल में लीग ने जिस प्रकार का विकास किया है, वह शानदार है। इस लीग ने अपने प्रशंसकों के साथ अलग ही रिश्ता बनाया है, जो काफी अच्छा है। बेंगलुरु एफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ जिंदल ने कहा कि राहुल द्रविड़ के रूप में उनकी टीम को एक बेहतरीन ब्रैंड एम्बेसेडर मिला है। यह उनके तथा उनकी टीम के लिए सम्मान की बात है।
Updated on:
14 Nov 2017, 4:51 PM IST
Published on:
14 Nov 2017, 4:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.