29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंडर 19 क्रिकेट एशिया कप में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने भारत को दी करारी मात

अंडर 19 एशिया कप में नेपाल की टीम ने भारत को करारी मात देने में सफलता हासिल की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Nov 2017, 11:05 PM IST

nepal team

कुआंलालंपुर। मलेशिया में खेली जा रही अंडर 19 एशिया कप में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नेपाल की टीम ने अपने कप्तान दीपेंद्र राणा के बेहतरीन हरफरमौला खेल की दम भारत को 19 रनों से पटखनी देने में कामयाबी हासिल की। ग्रुप ए के दूसरे मैच में भारतीय टीम नेपाल द्वारा दिए गए 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 166 रनों पर ऑल आउट हो गई। जीत के हीरो नेपाल के कप्तान दीपेंद्र राणा रहें। राणा ने पहले तो बल्लेबाजी में रंग जमाया उसके बाद गेंदबाजी में भी राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राणा ने 101 गेंदों का सामना 6 चौकों और 2 छक्कों को मदद से 88 रनों की शानदार पारी खेली। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के चार महत्वपूर्ण विकेट झटक कर राणा ने अपनी टीम को भारत पर पहली जीत दिला दी।

ताश के पत्तों की तरह ढही भारतीय टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ठोस शुरूआत से बाद अचानक ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गई। कप्तान हिमांशु राणा (46) और मनोज कालरा (35) ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। जिसेक बाद टीम इंडिया की जीत आसान दिख रही थी। लेकिन 22वें ओवर में 90/1 के स्कोर के बाद टीम एकदम से भरभरा गई। जिसके बाद 48.1 ओवरों में 166 रनों पर भारत ऑलआउट हो गई। मैच में 6 भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नेपाल के लिए यह जीत बहुत बड़ी है। क्योकिं नेपाल में पिछले कुछ समय से ही क्रिकेट खेला जाना शुरू हुआ है। ऐसे में राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली टीम को हराना नेपाल के मनोबल को बढाएंगी।

पाकिस्तान ने यूएई को बड़े अंतर से हराया
रविवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएई को 226 रनों के बड़े अंतर से हराया। पाकिस्तान ने मोहम्मद ताहा के 94 रनों की बदौलत 299 रन बनाये थे, जिसके जवाब में यूएई की पूरी टीम सिर्फ 73 रनों पर ढेर हो गई। हसन खान और मुहम्मद मूसा ने 3-3 विकेट लिए।

ये है अंक तालिका का हाल
इससे पहले शनिवार को खेले गए मुकाबलों में बांग्लादेश ने नेपाल को दो विकेट से और श्रीलंका ने अफ़ग़ानिस्तान को 61 रनों से हराया था। पूल ए में श्रीलंका 4 अंकों के साथ टॉप पर है, वहीं पूल बी में भारत, नेपाल और बांग्लादेश के 2-2 अंक हैं।