29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल बाल बचा ये बल्लेबाज, रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान बड़ा हादसा टला

विदर्भ के बल्लेबाज आदित्य सार्वते के सिर पर बल्लेबाजी करने के दौरान चोट लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 11 Nov 2017, 11:32 AM IST

batsman got hit on head during ranji trophy match

नई दिल्ली। विदर्भ और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी के मैच में शुक्रवार को विदर्भ के बल्लेबाज आदित्य सार्वते के सिर पर बल्लेबाजी करने के दौरान चोट लगी। लेकिन, अच्छी बात यह रही कि चोट गंभीर नहीं थी। आदित्य कुछ समय बाद मैदान पर लौट आए।

फौरन मैदान छोड़ दिया
कल्याणी में बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में सार्वते को उस वक्त चोट लगी जब वह 60 रन बनाकर खेल रहे थे। बंगाल की तरफ से पहला मैच खेल रहे 19 साल के इशान पोरेल की 122वें ओवर की उठती हुई गेंद उनके सिर में लगी जिससे वह थोड़ी देर के लिए बेसुध हो गए। उन्होंने फौरन मैदान छोड़ दिया लेकिन थोड़ी देर बाद जब वह वापस आए तो सभी ने राहत की सांस ली। उन्होंने 93 गेंद में 89 रन बनाए। पोरेल ने उन्हें विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया।

विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 499 रनों का स्कोर खड़ा किया
बंगाल के साथ खेले जा रहे इस मैच में विदर्भ ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 499 रनों का स्कोर खड़ा किया है।इस मैच में विदर्भ की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 259 रन जोड़े। फैज फजल ने 142 और संजय रामास्वामी ने 182 रन बनाए।विदर्भ द्वारा खड़े किए गए विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की शुरुआत खराब रही। एक रन पर ही उसका पहला विकेट गिरा। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बंगाल का स्कोर 89/3 था। कप्तान मनोज तिवारी 36 और कौशिक घोष 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

कर्नाटक बनाम दिल्ली
स्टुअर्ट बिन्नी के 118 और श्रेयस गोपाल के 92 रनों की पारी के चलते कर्नाटक ने 649 रन बनाये। जवाब में दिल्ली ने स्टंप्स तक 20/0 का स्कोर बना लिया है।

सौराष्ट्र बनाम गुजरात
चेतेश्वर पुजारा के 182 और प्रेरक मांकड़ के 62 रनों की सहायता से सौराष्ट्र ने 570 रन बनाये और इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा महज 8 रन ही बना सके।