29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषभ तिवारी ने ठोका कॅरियर का पहला शतक, रणजी में छत्तीसगढ़ की पकड़ मजबूत

ऋषभ तिवारी के कॅरियर के पहले शानदार शतक (131) की बदौलत छत्तीसगढ़ ने 6 विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 10 Nov 2017, 8:48 PM IST

Rishabh Tiwari

Rishabh Tiwari

अनुपम राजीव राजवैद्य@रायपुर. ऋषभ तिवारी के कॅरियर के पहले शानदार शतक (131) की बदौलत छत्तीसगढ़ ने 6 विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। अमनदीप खरे व आशुतोष सिंह के अर्धशतकों की बदौलत छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 214 रनों की लीड हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर मनोज सिंह (21) और बॉलर सुमित रूईकर (35) नाबाद लौटे। छत्तीसगढ़ के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है और उसे अगर अगले दौर में खेलना है तो यह मैच जीतना ही होगा।

धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिनी रणजी मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी को 1 विकेट पर 91 रन से आगे बढ़ाया। गुरुवार को नाबाद लौटे ऋषभ तिवारी (46) और आशुतोष सिंह (40) ने 37.5 ओवर में छत्तीसगढ़ का स्कोर 101 रन तक पहुंचाया। ऋषभ ने 115 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद आशुतोष ने 105 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हिमाचल प्रदेश को आज दिन की पहली सफलता आशुतोष के रूप में मिली। पी.पी. जैसवाल की बॉल पर आशुतोष एलबीडब्ल्यू आउट हुए। आशुतोष ने 107 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए ऋषभ और आशुतोष के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद टीम छत्तीसगढ़ के कप्तान अभिमन्यु चौहान मैदान में आए। वह 43 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान अभिमन्यु के आउट होने के बाद खेलने आए अमनदीप खरे और ऋषभ तिवारी के बीच शतकीय साझेदारी (124 रन) हुई। ऋषभ के शतक और अमनदीप के अर्धशतकीय पारी से छत्तीसगढ़ का स्कोर 84 ओवर में 263 रन पहुंच गया। अमनदीप ने 141 गेंदों में 78 रन बनाए। छत्तीसगढ़ का छठा विकेट जतिन सक्सेना का गिरा, जब स्कोर 325 रन था। जतिन ने तेजी से खेलते हुए 15 गेंदों पर 25 रन बनाए।

मप्र के जबलपुर में जन्मे 24 वर्षीय ऋषभ तिवारी ने पिछले रणजी सीजन में 6 अक्टूबर 2016 को त्रिपुरा के खिलाफ डेब्यू किया। छत्तीसगढ़ के लिए ऋषभ ने पहली पारी में 31 और दूसरी पारी में 8 रन बनाए थे। वर्तमान सीजन में गोवा के खिलाफ रणजी मुकाबले में ऋषभ को प्लेइंग इलेवन में रखा गया था। गोवा के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में ऋषभ ने 45 रन बनाए थे। यह उनका अबतक का हाईस्कोर था। ऋषभ ने अपने कॅरियर के छठे मैच में पहला शतक लगाया है। ऋषभ 280 गेंदों पर 18 चौके की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए।