29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणजी ट्रॉफी: पटेल, पुजारा की नाबाद शतकीय पारियों से मजबूत सौराष्ट्र

मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और स्नेल पटेल का रणजी ट्रॉफी में शतक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 10 Nov 2017, 11:17 AM IST

Ranji Trophy,Cheteshwar Pujara,Indian cricketer,

राजकोट। स्नेल पटेल (नाबाद 156) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 115) की शानदार नाबाद शतकीय पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी में खेले गए मैच के पहले दिन गुजरात के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 311 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने रॉबिन उथप्पा (30) के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवाया।

मुरली विजय का शानदार शतक
ग्रुप-सी में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय (140) की शानदार शतकीय पारी और नारायण जगदीसन (88) की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिन का खेल समाप्त होने तक ओडिशा के खिलाफ दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 292 रन बना लिए हैं। डीआरआईइएमएस ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में तमिलनाडु के लिए बाबा इंद्रजीथ (41) और विजय शंकर (8) नाबाद लौटे। ओडिशा के लिए इस पारी में सूर्यकांत प्रधान और गोविंद पोद्दार ने एक-एक विकेट लिए। तमिलनाडु के खिलाड़ी मुकुंद रन आउट हुए।

गोवा ने सर्विसेज बैकफुट पर धकेल
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-डी में हेराब परब (3/35) और फेलिक्स अलेमाओ (2/63) की शानदार गेंदबाजी के दम पर गोवा ने सर्विसेज को पहले दिन बैकफुट पर धकेल दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज की टीम दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 228 रन ही बना पाई।सर्विसेज के लिए इस पारी में कप्तान नकुल वर्मा (64) और विकास यादव (61) ही अर्धशतकी पारियां खेल पाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया।

हिमाचल प्रदेश की पारी को 175 रनों पर सिमटी
इसी ग्रुप में छत्तीसगढ़ ने पंकज राव (3/52) और सुमित रुइकर (3/20) की शानदार गेंदबाजी के दम पर हिमाचल प्रदेश की पारी को 175 रनों पर समेट दिया। इसके बाद, छत्तीसगढ़ ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी इस मैच में टीम की ओर से ऋषभ तिवारी (46) और आशुतोष सिंह (40) नाबाद हैं।