29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत आखिरी मैच नहीं जीतता, अगर यह खिलाड़ी न होता तो

भारत आखिरी सीरीज का आखिरी मैच नहीं जीत पाता, अगर यह खिलाड़ी भारत की टीम में न होता तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 9 Nov 2017, 10:39 AM IST

match

नई दिल्ली। इंडिया वर्सिज न्यूजीलैंड सीरीज का आखिरी टी-20 मैच में बेहद शानदार हुआ। बारिश के कारण 8 ओवर के इस छोटे से मैच जिस तरह से उतार चढ़ाव आए, वह बेहद ही रोमांचक थे। भारत ने न्यूज़ीलैंड को आखिरी टी-20 में 6 रन से हराकर 2-1 से सीरीज़ अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत ने न्यूज़ीलैंड को टी20 सीरीज़ में मात भी दी। भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम थी क्योंकि भारत कभी न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज नहीं जीता है। अगर भारत के पास यह खिलाड़ी न होता तो, ये सीरीज़ न्यूज़ीलैंड के हाथ भी लग सकती थी अगर जसप्रीत बुमराह ने ऐसा न किया होता।

इस छोटे से मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए थे। किवी टीम आठ ओवरों में छह विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। छोटे स्कोर को बचाने की जिम्मेदारी गेंदबाज़ों की थी और इसमें सबसे अहम भूमिका निभाई जसप्रीत बुमराह ने। तीसरे और निर्णायक मैच में उन्होंने 2 ओवर में 9 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए। डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने पारी का सातवां ओवर फेंका, जिसने दोनों टीमों के बीच हार और जीत का अंतर तय कर दिया। जब बुमराह को सातंवा ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई तो न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 12 गेंदों में 29 रन की दरकार थी और क्रीज़ पर टी-20 स्पेशलिस्ट ग्रैंडहोम औक निकोलस बल्लेबाज़ी कर रहे थे। लेकिन इस ओवर में बुमराह ने अपनी चतुर गेंदबाज़ी का नज़ारा पेश करते हुए 10 रन देकर निकोलस का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। अगर बुमराह इस ओवर में किफायती गेंदबाज़ी नहीं करते तो आखिरी ओवर में भारत के लिए महंगा पड़ जाता। बुमराह की दमदार गेंदबाज़ी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब भी दिया गया।

जिससे भारत मैच के साथ-साथ सीरीज जीतने में सफल रहा। मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड की। जिसके कैप्शन में बुमराह ने बताया कि मैच में कीवी टीम को कैसे मात दी? मैच के बाद बुमराह ने महेंद्र सिंह धोनी और मनीष पांडे के साथ अपनी एक सेल्फी अपलोड की। इसके कैप्शन में बुमराह ने लिखा कि जीतना ही सबकुछ नहीं होता, बल्कि अंत तक जीत की चाह रखना सबकुछ है। शानदार जीत और बेहतर टीम प्रयास।