31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2022: नेमार चोटिल, रिचार्लिसन का शानदार प्रदर्शन, ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराया

पहले हाफ में सर्बिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मजबूत डिफेंस के चलते ब्राजील के फॉरवर्ड खिलाड़ी नाकाम रहे और कोई गोल नहीं दाग पाये। लेकिन दूसरे हाफ में ब्राजील की किस्मत पलट गई। टीम के स्ट्राइकर रिकार्लिसन ने नौ मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 25 Nov 2022, 12:25 PM IST

neymar.png

Brazil vs serbia FIFA world cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप जी का मुक़ाबला पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील और सर्बिया के बीच खेला गया। इस मैच में ब्राजील ने फॉरवर्ड रिकार्लिसन के बेहतरीन दो गोलों की मदद से सर्बिया को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ब्राजील की फीफा वर्ल्ड कप का आगाज किया है।

पहले हाफ में सर्बिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मजबूत डिफेंस के चलते ब्राजील के फॉरवर्ड खिलाड़ी नाकाम रहे और कोई गोल नहीं दाग पाये। सर्बिया के गोलकीपर मिलिंकोविच ने कुछ शानदार बचाव किए। ब्राजील की टीम लगभग एक घंटे तक गोल करने के लिए संघर्ष करती रही। लेकिन दूसरे हाफ में ब्राजील की किस्मत पलट गई। टीम के स्ट्राइकर रिकार्लिसन ने नौ मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में रिकार्लिसन ने 62वें और 73वें मिनट में गोलकर ब्राजील की जीत तय कर दी। ब्राजील की टीम फीफा विश्व कप में लगातार 20वां मैच जीती है। अब यह टीम फाइनल मुकाबला जीतकर 20 साल बाद फिर चैंपियन बनना चाहेगी।

लेकिन इस मैच में टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य स्ट्राइकर नेमार चोटिल हो गए। उनके टखने में चोट लगी है और टीम के डॉक्टर का कहना है कि स्कैन के बाद ही उनकी चोट की गंभारता का पता लगाया जा सकेगा। नेमार निकोला मिलेनकोविक से टकराकर चोटिल हो गए। टीम के डॉक्टर ने नेमार की चोट पर कहा "नेमार के दाहिने टखने में चोट है। सर्बियाई खिलाड़ी के घुटने से टकराने के बाद हमने तुरंत बेंच पर इलाज शुरू किया और फिजियोथेरेपी के साथ इलाज जारी रखा। 24-48 घंटे में एमआरआई के जरिए उनकी चोट के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी। हमें इंतजार करने की आवश्यकता है, हम उनकी चोट पर पहले कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। वह चोटिल होने के बाद 11 मिनट तक मैदान में थे, लेकिन आगे नहीं खेल सके।"

मुकाबले में ब्राजील ने 53% समय तक बॉल अपने पास रखी। सर्बिया के पास 34% बॉल पजेशन रहा। ब्राजील ने 24 बार सर्बिया के गोल पोस्ट पर हमले किए, इसमें 10 टारगेट पर रहे। उधर, सर्बिया के फॉरवर्ड महज 4 अटेम्प्ट कर पाए। ब्राजील के खिलाड़ियों के बीच जहां 526 पास कम्पलीट हुए, वहीं सर्बिया के खिलाड़ियों ने 341 पास पूरे किए। कॉर्नर और फ्री किक हासिल करने में भी ब्राजील की टीम आगे रही। ब्राजील को 6 कॉर्नर औऱ 12 फ्री किक मिली। उधर, सर्बिया को 4 कॉर्नर और 8 फ्री किक मिली।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल