उन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जो अब तक मैदान पर नहीं उतरे
चेन्नई यह मैच हारे या जीते, उसे फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वह पहले ही क्वालीफाई कर चुका है। अगर वह जीता तो तालिका में दूसरे स्थान पर रहेगा और हारा तो चौथे स्थान पर। ग्रेगोरी ने कहा कि वह सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी से भतभीत नहीं हैं और मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच के बाद ही अंतिम-4 दौर के मुकाबलों की तैयारी शुरू करेंगे। मैच की पूर्व संध्या पर ग्रेगोरी ने कहा, "मैं एक या दो बदलाव करूंगा। मैं कुछ एसे खिलाड़ियों को भी मौका दूंगा, जो अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। ये खिलाड़ी मौके के हकदार हैं। अगर वे अच्छा खेले तो वे हमारे सिस्टम का हिस्सा होंगे। मुझे अगले मैच के लिए हमेशा ही माथापच्ची करनी पड़ती है।"