6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-4: होली पर जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगा दिल्ली, पुणे सिटी एफसी से भिड़ंत आज

दिल्ली की टीम ने अपने घर में खेले गए पिछले दो मैचों में एटीके और मुबंई सिटी एफसी को मात दी है। आज उसकी कोशिश पुणे को हराते हुए हैट्रिक पूरी करने की होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Mar 2018, 1:58 PM IST

isl

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में दिल्ली डायनामोज के हालिया प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया है। अगर कोच मिग्युएल एंजेल पुर्तगाल की टीम का यह प्रदर्शन लीग के शुरुआती चरण में होता तो क्लब की कहानी कुछ और हो सकती थी। लेकिन, टीम लीग के प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। अब उसकी कोशिश सीजन का अंत जीत के साथ करने की है और इसी लक्ष्य के साथ वह शुक्रवार को अपने घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एफसी पुणे सिटी से भिड़ेगी।

हैट्रिक जीत पर दिल्ली की नजर -
दिल्ली की टीम ने अपने घर में खेले गए पिछले दो मैचों में एटीके और मुबंई सिटी एफसी को मात दी है। एफसी पुणे सिटी को मात देकर वह घर में जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से उतरेगी। मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के कोच एंजेल ने कहा, 'जीत के बाद टीम का मूड काफी अच्छा है, लेकिन हमें अब एक और जीत के लिए खेलना होगा। स्पेन के इस दिग्गज ने कहा कि इस मैच में दबाव उनकी टीम पर नहीं बल्कि पुणे पर होगा।

पिछले मुकाबले में मिली थी पुणे को हार -
यह इन दोनों टीमों के बीच लीग का दूसरा मैच है। पहले मैच में एंजेल की टीम ने पुणे को 3-2 से मात दी थी। यह दिल्ली का सीजन का पहला मैच था। पुणे ने हालांकि पहले से ही प्लेऑफ में जगह बना ली है। पिछले मैच में एफसी गोवा ने पुणे को 0-4 से मात दी थी। हालांकि, इस मैच में हार से पुणे के अभियान पर असर नहीं पड़ा लेकिन टीम के कोच रैंको पोपोविक चाहते हैं कि उनकी टीम एक बार फिर जीत की राह पर वापसी करे जिसका फायदा टीम को प्लेऑफ में मिले।

जीत की कोशिश करेगी गोवा-
मैच से पहले पोपोविक ने कहा कि हमें यह दिखाना होगा की पिछला मैच एक 'दुर्घटना' थी। समस्या तब नहीं होती जब आप हारते हैं। दिक्कत तब होती है जब आप जीतने की इच्छा न जताएं और यही हमारे साथ पिछले मैच में हुआ। दिल्ली के खिलाफ मैच को पोपोविक कितना महत्वपूर्ण मानते हैं, इस पर कोच ने कहा कि यह हमारे लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि यह सीजन का आखिरी मैच है। अपने खिलाड़ियों पर सख्ती दिखाते हुए पोपोविक ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने काफी आराम कर लिया और इसी कारण उन्हें गोवा के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

विनीत राय के बिना उतरेगी दिल्ली की टीम -
कोच ने कहा कि मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा था कि जब आप अच्छा खेलते हैं तो आराम की मुद्रा में चले जाते हैं और इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ता है। उन्हें तब इस बात का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन गोवा के मैच के बाद उन्हें इसका अहसास हुआ। पुणे की टीम इस मैच में अपने स्टार खिलाड़ी मार्सेलिन्हो के बिना उतरेगी जो प्रतिबंध के कारण बाहर चल रहे हैं। दिल्ली की टीम अपने मिडफील्डर विनीत राय के बिना उतरेगी।