
Japan vs Croatia FIFA world cup 2022: क़तर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पांचवां प्री-क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला क्रोएशिया और जापान के बीच खेला गया। यह मुक़ाबले पेनल्टी शूटआउट तक गया और इस रोमचक मैच में क्रोएशिया ने जापान को 3-1 से हरा दिया। यह पहली बार है जब एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचने के बाद क्रोएशिया कोई मैच हारा है। 2018 फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने नॉकआउट स्टेज के तीन मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचने के बाद जीते थे।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखें को मिली। क्रोएशियाई टीम ने कई अटेम्प्ट किए लेकिन वह गोल नहीं दाग पाया। लेकिन हाफ-टाइम से ठीक पहले 43वें मिनट में जापान के डेजेन माइडा ने गोल दाग अपनी टीम को क्रोएशिया पर 1-0 की बढ़त दिला दी है। जापान को मिले शॉर्ट कॉर्नर पर डोन ने योशिदा को पास दिया। योशिदा के हेडर पर गेंद माइडा के पास पहुंची और उन्होंने किक कर जापान को बढ़त दिलाई। जापान ने फीफा वर्ल्ड कप में पिछले सात मैचों में ओपनिंग गोल करने पर चार मैच गंवाए हैं। इसमें से तीन मैच जापान ने जीते हैं। वहीं, वर्ल्ड कप में पिछले तीन मैचों में ओपनिंग गोल दागने के बाद जापान ने दो मैच गंवाए हैं।
दूसरे हाफ शुरू होने के 10 मिनट के अंडर क्रोएशिया ने हिसाब बराबर कर दिया। 55वें मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने हेडर पर गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया है। लोवरेन के पास पर पेरिसिच ने हेडर से गोल किया। पेरिसिच का यह वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के लिए ओवरऑल छठा गोल है। इसके अलावा वह चार असिस्ट भी कर चुके हैं। यानी वर्ल्ड कप में कुल 10 गोल में उनका सीधा योगदान रहा है। इसके बाद दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई और मैच निर्धारित समय पर 1-1 से ड्रा रहा।
इसके बाद 15-15 मिनट के दो हाफ और खेले गए। इसके पहले हाफ में जापान ने कुछ मैंने बनाने की कोशिश की। लेकिन क्रोएशिया के मजबूत डिफेंस ने उन्हें रोक के रखा। एक्सट्रा टाइम के पहले हाफ में भी स्कोर 1-1 से बराबर पर रहा। दूसरे हाफ में क्रोएशिया ने अटैकिंग खेल दिखाया। क्रोएशिया ने अपने कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लुका मॉड्रिच को सब्स्टीट्यूट कर बाहर भेज दिया। लेकिन इसके बाद भी वे एक भी गोल नहीं दाग पाये और मैच 1-1 पर समाप्त हुआ। पेनल्टी शूट आउट में क्रोएशिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले दो गोल। लेकिन जापान दोनों मिस कर गया। इसके बाद जापान तीसरा गोल मारने में सफल रहा। लेकिन चौथा गोल नहीं मार पाया। वहीं क्रोएशिया भी तीसरी पेनल्टी मिस कर गयाऔर चौथी पेनल्टी मार्कर 3-1 से जीत गया।
Updated on:
6 Dec 2022, 8:04 AM IST
Published on:
5 Dec 2022, 11:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.