FIFA Suspends AIFF: मंगलवार के दिन खेल जगत की सबसे बड़ी खबर यह रही कि वर्ल्ड में फुटबॉल चलाने वाली संस्था फीफा (FIFA) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को थर्ड पार्टी हस्तक्षेप के कारण भंग कर दिया है। फीफा के इस फैसले के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है और सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग की है। उक्त मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी, केंद्र की ओर से इस मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एएस बोपन्ना की पीठ को बताया है कि फीफा ने भारत के फुटबॉल संघ को भंग करते हुए एक लेटर भेजा है जो पब्लिक डोमेन में है और इसे रिकॉर्ड में लाने की जरूरत है