23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Football News / फीफा U 17 वर्ल्ड कप : ग्रुप राउंड का अंतिम दिन, चार मुकाबला दो में जीत दो ड्रा

फीफा U 17 वर्ल्ड कप : ग्रुप राउंड का अंतिम दिन, चार मुकाबला दो में जीत दो ड्रा

फीफा अंडर 17 विश्व कप में ग्रुप राउंड के अंतिम दिन फ्रांस और इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Oct 2017, 11:39 AM IST

fifa u 17 wc

नई दिल्ली। फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप राउंड का सफर समाप्त हो चुका है। विश्व कप के नौवें दिन शनिवार को चार मुकाबले खेले गए। इनमें दो टीमों ने जीत दर्ज किया। जबकि दो मैच ड्रा पर छुटे। अंतिम दिन फ्रांस और इंग्लैंड ने जीत हासिल करते हुए अंतिम-16 में जगह पक्की करने में कामयाब रहे। वहीं जापान और न्यू कैलेडोनिया तथा मैक्सिको और चिली का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। विश्व कप के नौवें दिन ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ के मैच खेले गए।

फ्रांस ने लगाई जीत की हैट्रिक
फ्रांस ने ग्रुप- ई के मैच में होंडुरास को 5-1 से हराते हुए विश्व कप के दूसरे दौर में जगह बना ली है। फ्रांस के लिए एलेक्सिस फ्लिप्स ने 23वें और 64वें मिनट में गोल किए जबकि विल्सन इसीडोर ने 14वें, एमीन गौरी ने 86वें और याचिन एड्ली ने 96वें मिनट में गोल किया। फ्रांस ने अपने ग्रुप में नौ अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इंग्लैंड की एकरतफा जीत
ग्रुप-एफ के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में इराक को 4-0 से मात दी। इंग्लैंड के लिए 11वें मिनट में गोमेस, 37वें मिनट में स्मिथ रोवे और लोडेर ने 59 तथा 71वें मिनट में गोल किए। ग्रुप-एफ में इंग्लैंड नौ अंकों के साथ पहले स्थान के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। इराक ने चार अंकों के साथ ग्रुप दौर का अंत दूसरे स्थान पर रहते हुए किया। वह भी अंतिम-16 में जगह बनाने में सफल रहा है।

जापान और न्यू कैलेडोनिया का मुकाबला ड्रा
न्यू कैलेडोनिया के कप्तान जैकोब जेनो ने जापान के खिलाफ गोल कर मैच को 1-1 पर समाप्त किया, लेकिन इसके बाद भी जापान फीफा अंडर-17 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा। इस नतीजे के बाद जापान ने 3 मैचों में 4 अंकों के साथ ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया और नॉक आउट दौर में प्रवेश किया। जापान के लिए मैच में पहला गोल कीटो नाकामुरा ने 7वें मिनट में किया जिसके बाद जेनो ने 83वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। इस ड्रॉ ने न्यू कैलेडोनिया को प्रतियोगिता में अपना पहला अंक दिलाया।

नहीं हो सका एक भी गोल
मैक्सिको और चिली के मैच में एक भी गोल नहीं किया जा सका। लिहाजा यह मैच गोलरहित ड्रा पर समाप्त हुआ। मैच में दोनों टीमों ने गोल करने के कई बेहतरीन प्रयास किए। लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी।