मैचेस्टर यूनाईटेड और रियाल मैड्रिड के इस पूर्व मिडफील्डर ने हालांकि गेरेथ साउथगेट की टीम को आगाह किया है उनके लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि हमने ग्रुप चरण के पहले मैच में जीत दर्ज की। इंग्लैंड की युवा टीम है, उनके पास अनुभव की कमी है और विश्व कप का सफर हर मैच के बाद कठिन होता जाएगा क्योंकि टूर्नामेंट में कई अच्छी टीमें खेल रही हैं। ’’