
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में आज एक अहम मुकाबले में खिताब की मजबूत दावेदार अर्जेंटीना का मुकाबला आइसलैंड से हुआ । ग्रुप डी में इस मैच के बाद टूर्नामेंट की विजेता को लेकर किये जा रहे कयासों को भी एक मुकाम मिल गया है । इस रोमांचक मुकाबले में आइसलैंड की टीम ने उम्मीदों के विपरीत मेसी एंड कंपनी से जमकर लोहा लिया ।अर्जेंटीना के लिए खेल के 19वें मिनट में सर्जेई एग्युएरो ने शानदार मैदानी गोल करके बढ़त दिलाई थी, लेकिन इसे चार मिनट बाद ही ए. फिनबोगैसो ने गोल कर आइसलैंड को 1-1 की बराबरी पर ला दिया ।
मेसी से थी उम्मीदें पर नहीं किया वैसा प्रदर्शन
अर्जेंटीना के मेसी सुपर स्टार हैं और विश्व कप के इतिहास में अर्जेंटीना के आखिरी सात गोलों में मेसी के चार गोल शामिल हैं । एक गोल में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । मेसी बड़े स्टार हैं, लेकिन फिर भी अर्जेंटीना की टीम के बाकी खिलाड़िओं को महत्व ना देना बेमानी होगी । हालिया सालों में एग्युएरो ने यूरोपीय लीग में खुद को खतरनाक स्ट्राइकर साबित किया है, तो मेजा विरोधी टीम के लिए बेहद खतरनाक साबित होते हैं । मध्यांतर तक बराबर पर रहे इस मैच में अर्जेंटीना को दूसरे हाफ में बढ़त बनाने के कई शानदार मौके मिलें लेकिन सुपरस्टार लियोनेल मेसी इन मौकों को भुनाने से चूक गए ।
अर्जेंटीना की टीम में दिखी तालमेल की कमी
कहना गलत नहीं होगा आज अर्जेंटीना का दिन था , आइसलैंड जैसे छोटा देश जहां बस एक लाख तीस हजार लोग रहते हैं।विश्व कप में जनसंख्या के आधार पर सबसे छोटे देश आइसलैंड ने हालांकि पहले भी उलटफेर कर चुके हैं । इस टीम ने 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था टीम के कोच हेमिर हॉलग्रिम्सन हैं जो पेशे से डेनटिस्ट हैं।उनके आने के बाद से टीम में लगतार सुधार किया है।इस टीम के पास भले ही मेसी जैसा स्टार खिलाड़ी ने हो लेकिन कोच ने इसे एकजुट रहकर मैदान पर खेलना सिखाया है और यही इस टीम की सबसे बड़ी ताकत है।आइसलैंड जैसी टीम अगर अर्जेंटीना को बराबरी पर रोक ले तो यह जीत से कम नहीं कहा जाएगा , कहते हैं चाँद में भी दाग है और यह साबित करने में अर्जेंटीना ने कोई कमी नहीं छोड़ी ।
आइसलैंड ने अपने प्रदार्पण मैच में ही बनाया रिकॉर्ड
अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी ने वैसे तो पूरा डैम लगा पर मैच के आखिर तक आज के मुकाबले में सबसे बड़ा विलेन अगर किसी को कहा जाएगा तो वो मेसी ही होंगें । आइसलैंड ने अपना पहला मैच खेलते हुए गोल मारा है जो अपने आप में काबिले तारीफ है ।अगरसर्जेई एग्युएरो ने अगर अर्जेंटीना को शुरूआती बढ़त नहीं दिलाई होती तो शायद मैच का परिणाम कुछ और ही होता । मेसी ने पेनाल्टी में मिले मौकों को गवां कर अपनी टीम के लिए खुद मैच खराब किया।मेसी की तुलना हमेशा रोनाल्डो से कि जाती है और रोनाल्डो को पेनाल्टी किंग कहा जाता है । मेसी ने आज अपने फैंस को निराश किया, मैच के अंतिम 10 मिनट में अर्जेटीना ने गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन हैल्डोरसल शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को एक अंक दिलाने में कामयाब रहे। मेसी ने फ्रीकिक के रूप में अंतिम प्रयास किया लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी।
दोनों टीमों को 1 -1 पॉइंट मिला है और अब अर्जेटीना ग्रुप-डी के अपने अगले मुकाबले में गुरुवार को क्रोएशिया का सामना करेगी जबकि आइसलैंड का मुकाबला नाइजीरिया से होगा।
Published on:
16 Jun 2018 08:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
