नई दिल्ली। ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार ने कहा है कि वह दुनिया के बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी हैं क्योंकि अर्जेटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टीयानो रोनाल्डो इस ग्रह के हैं ही नहीं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में नेमार ने कहा, "मेसी और रोनाल्डो इस ग्रह के हैं ही नहीं, वे किसी अन्य ग्रह से हैं। मैं इस ग्रह से हूं और इसलिए मैं दुनिया का सबसे अच्छा फुटबाल खिलाड़ी हूं।"