30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2022: क्रोएशिया ने किया बड़ा उलटफेर, पेनल्टी शूटआउट में ब्राजील को हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह

FIFA 2022: पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने अपनी सभी गोल स्कोर किए। वहीं ब्राज़ील पहला और चौथा गोल मिस कर गई। इस जीत के साथ क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप में चार पेनल्टी शूटआउट जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा जर्मनी कर चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 10 Dec 2022, 7:58 AM IST

coratia.png

FIFA 2022: पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने अपनी सभी गोल स्कोर किए। वहीं ब्राज़ील पहला और चौथा गोल मिस कर गई। इस जीत के साथ क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप में चार पेनल्टी शूटआउट जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा जर्मनी कर चुकी है।

इस जीत के साथ क्रोएशिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं ब्राजील का सफर इस वर्ल्ड कप में समाप्त हो गया है। पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने अपनी सभी गोल स्कोर किए। वहीं ब्राज़ील पहला और चौथा गोल मिस कर गई। इस जीत के साथ क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप में चार पेनल्टी शूटआउट जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा जर्मनी कर चुकी है।

ब्राजील और क्रोएशिया के बीच यह मैच निर्धारित 90 मिनट में गोल रहित खत्म हुआ। 90 मिनट के खेल में दोनों टीमें करीब-करीब बराबरी पर रहीं। क्रोएशिया का बॉल पजेशन 51 और ब्राजील का 49 फीसदी रहा। क्रोएशिया ने 542 और ब्राजील ने 540 पास किए। हालांकि, अटैक में ब्राजील की टीम आगे रही। उसने गोल के लिए 15 शॉट लगाए। इनमें से आठ टारगेट पर रहे। वहीं, क्रोएशिया ने छह प्रयास किए। एक भी टारगेट पर नहीं रहे।

एक्सट्रा टाइमे में ब्राज़ील ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 116वें मिनट पहला गोल दागा। नेमार ने एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ के इंजरी टाइम (105+1वें मिनट) में गोलकर पांच बार की चैंपियन टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। इसी के साथ नेमार ने दिग्गज पेले के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। नेमार ब्राज़ील के लिए सबसे ज्यादा गोल मरने के मामले में पेले के साथ पहले नंबर पर आ गए हैं।

इस गोल के बाद क्रोएशिया की टीम बैकफुट पर आ गई। लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और अटैकिंग गेम चालू रखा। क्रोएशिया ने 117वें मिनट में वापसी की और मैच समाप्त होने में सिर्फ चार मिनट पहले गोल दाग कर बराबरी कर ली। इस गोल से ब्राज़ील का आत्मविश्वास गिर गया। मैदान में फैंस नाराज़ हो गए और रोने लगे। क्रोएशिया के लिए ब्रूनो पेट्कोविच ने शानदार गोल किया।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग