और किन चीज़ों पर है बैन?
कतर एक इस्लामिक बाहुल्यता वाला देश है और यहाँ कई सख्त नियम हैं। इन नियमों के अलावा फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए भी कई सख्त नियम बनाए गए हैं और कई चीज़ों पर बैन लगाया गया है। बैन की वजह से फैंस लेट नाईट पार्टी, स्मोकिंग, ड्रग्स, डांस और तरह की दूसरी गतिविधियों का लुत्फ़ नहीं उठा सकेंगे। वहीँ कतर में समलैंगिकता, विवाह के बिना शारीरिक संबंध स्थापित करना, विवाह के अलावा शारीरिक संबंध स्थापित करना अपराध माना जाता है और इस टूर्नामेंट के दौरान भी फैंस ऐसा नहीं कर सकेंगे। इतना ही नहीं, मैच के दौरान शर्ट उतारने, भड़काऊ स्लोगन वाले कपड़े पहनना, महिलाओं का खुले कंधे और घुटनों वाले कपड़े पहनना जैसी चीज़ों पर भी बैन लगाया गया है। इन नियमों के उल्लंघन पर सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है।