15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2022 : फ्रांस प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, एम्बापे का डबल धमाल

FIFA World Cup 2022 : फीफा विश्वकप 2022 में फ्रांस की टीम शनिवार को ग्रुप मुकाबले में डेनमार्क को हराकर नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई है। फीफा विश्वकप 2022 के नॉकआउट दौर पहुंचने वाली फ्रांस पहली टीम बन गई है। दिग्गज फुटबॉलर काइलियान एम्बापे ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। एम्बापे के दो गोलों की मदद से फ्रांस की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की।

2 min read
Google source verification
fifa-world-cup-2022-france-became-1st-team-to-reach-knockout-stage-kylian-mbappe-became-hero-of-victory.jpg

फ्रांस प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, एम्बापे का डबल धमाल।

fifa world cup 2022 : फीफा विश्वकप 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए सभी टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए अपने-अपने ग्रुप में संघर्ष कर रही हैं। वहीं, फ्रांस की टीम शनिवार को ग्रुप मुकाबले में डेनमार्क को हराकर नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई है। फीफा विश्वकप 2022 के नॉकआउट दौर पहुंचने वाली फ्रांस पहली टीम बन गई है। फ्रांस की इस सफलता के पीछे दिग्गज फुटबॉलर काइलियान एम्बापे का शानदार प्रदर्शन रहा है। एम्बापे के दो गोलों की मदद से फ्रांस की टीम डेनमार्क को 2-1 से हरा सकी है।

मैच के पहले हाफ में डेनमार्क और फ्रांस की टीमें गोल के लिए संघर्ष करती नजर आईं, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। वहीं, दूसरे हाफ के 61वें मिनट में एम्बापे ने एक गोल दागकर फ्रांस की टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद डेनमार्क की टीम ने भी अच्छा खेल दिखाया और आंद्रियास क्रिस्टेनसेन ने 68वें मिनट में ही गोल दागकर मैच को 1-1 से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद एक बार फिर से एम्बापे ने 86वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोलकर 2-1 से बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक कायम रही और फ्रांस ने यह राेमांचक मुकाबला 2-1 से जीत लिया।

अब तक 31 गोल दाग चुके हैं एम्बापे

बता दें कि चार साल पहले फ्रांस ने जब फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब भी एम्बापे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार गोल किए थे। एम्बापे शनिवार को डेनमार्क के खिलाफ 2 गोल के साथ फ्रांस के लिए 31 गोल दाग चुके हैं। फ्रांस ने पहले ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया ने 12 साल बाद खत्म किया फीफा वर्ल्ड कप में जीत का सूखा

ऑस्ट्रेलिया के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम

वहीं, अल जानौब स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और ट्यूनीशिया के बीच भी शनिवार को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। माइकल ड्यूक ने पहले हाफ में गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया को ट्यूनीशिया पर 1-0 से बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। इसी गोल की मदद से आस्ट्रेलिया ने ट्यूनीशिया को 1-0 से हराकर 3 अंक हासिल किए। इस जीत के साथ अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्री क्वार्टर फाइनल में जाने की उम्मीद कायम है।

यह भी पढ़े - वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी फुटबॉल का जलवा, लेकिन वहां मजदूर बदहाल