29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA World Cup 2022: लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान टीवी रिपोर्टर के पर्स से हुई चोरी, कतर पुलिस ने पूछा, “चोर को देश से निकाल दे?”

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खेल बीती रात से शुरू हो गया है। पर इस टूर्नामेंट के शुरू होते ही एक लूट की घटना सामने आई है, जिसमें कतर पुलिस ने हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Nov 2022, 2:53 PM IST

argentine_reporter_dominique_metzger_1.jpg

Argentine TV Reporter Dominique Metzger

फुटबॉल के महाकुंभ कहलाने वाले फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) का 2022 एडिशन कल रात यानि की 20 नवंबर से कतर में शुरू हो गया है और 18 दिसंबर तक चलेगा। 4 साल में एक बार आयोजित होने वाले इस फुटबॉल (Football) टूर्नामेंट का इंतज़ार दुनियाभर के फुटबॉल फैंस पिछले वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद से ही कर रहे थे। भव्य ओपनिंग सेरेमनी के बाद शुरू हुए इस टूर्नामेंट के पहले मैच में इक्वाडोर (Ecuador) ने मेजबान कतर (Qatar) को 2-0 से हराया। हालांकि मैच से पहले एक टीवी रिपोर्टर के साथ लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान लूट की घटना सामने आई है। पर इससे भी ज़्यादा हैरान करने वाली बात है कतर पुलिस की इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया।


लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान हुई लूट

पहले मैच के शुरू होने से पहले एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल अर्जेंटीना (Argentina) की एक टीवी रिपोर्टर डॉमिनिक मैट्ज़गर (Dominique Metzger) दोहा (Doha) के कॉर्निश इलाके में में लाइव ब्रॉडकास्ट कर रही थी। इस दौरान वह लोगों से फीफा वर्ल्ड कप और पहले मैच के बारे में सवाल-जवाब कर रही थी। इसी दौरान उनके हैंडबैग से किसी ने उनका सामान लूट लिया। इसमें पैसे और ज़रूरी दस्तावेज़ भी शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: कतर के आठ स्टेडियमों में टूर्नामेंट के दौरान बीयर बैन पर फीफा प्रमुख की चौंका देने वाली प्रतिक्रिया..

पुलिस की हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया

इस लूट की घटना के बाद डॉमिनिक एक लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गई। वहाँ पूरी बात बताने के बाद पुलिस की प्रतिक्रिया ने उन्हें हैरान कर दिया। डॉमिनिक ने बताया कि एक महिला अधिकारी ने उनसे कहा, "हमारे पास हर जगह हाई टेक कैमरे हैं और हम फेस डिटेक्शन के आधार पर चोर की पहचान कर लेंगे। तुम क्या चाहती हो कि उसे ढूंढने के बाद न्याय व्यवस्था क्या करें? तुम क्या न्याय चाहती हो? तुम क्या चाहती हो कि हम उसे क्या सज़ा दे? क्या तुम चाहती हो कि उसे 5 साल के लिए जेल की सज़ा दी जाए? क्या तुम चाहती हो कि उसे देश से निकाल दिया जाए?"


सांस्कृतिक भेदभाव

डॉमिनिक ने बताया कि जब वह पुलिस स्टेशन पहुँची, तभी से उनके साथ सांस्कृतिक भेदभाव शुरू हो गया था और पुलिस की प्रतिक्रिया से उन्हें झटका लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी सजा की मांग नहीं की और सिर्फ अपने चोरी किए गए सामान को लौटा देने की बात कही। हालांकि अभी तक उन्हें अपना सामान मिला या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान कतर के आठ स्टेडियम में बीयर की बिक्री पर बैन