scriptफुटबॉल लीजेंड Pele जल्द लौटेंगे घर, बेटी ने बताया – तबियत है स्थिर | Patrika News
फुटबॉल

फुटबॉल लीजेंड Pele जल्द लौटेंगे घर, बेटी ने बताया – तबियत है स्थिर

ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले की तबियत में अब स्थिरता है। इस बात की जानकारी उनकी बेटी ने दी है। साथ ही उनकी घर वापसी के बारे में भी अपडेट दिया है।

Dec 05, 2022 / 11:58 am

Tanay Mishra

pele.jpg

Pele

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में से एक ब्राज़ील के लीजेंड पेले (Pele) को कुछ दिन पहले ही सांस संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। ब्राज़ील को तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पेले की तबियत बिगड़ने से दुनियाभर में उनके फैंस की चिंता बढ़ गई थी। पर हाल ही में पेले की बेटी ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। उनकी बेटी केली अरानटेस नाससिमेंटो (Kely Arantes Nascimento) ने कहा है कि उनके पिता जल्द ही घर लौटेंगे।

https://twitter.com/AFP/status/1599641952303321093?ref_src=twsrc%5Etfw

फेफड़ों में समस्या के चलते हुए अस्पताल में भर्ती

पेले की तबियत के बारे में अफवाह चल रही थी कि उनकी हालत गंभीर है। इस बारे में उनकी बेटी ने जानकारी देते हुए कहा है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और उनके पिता की स्थिति अब पहले से बेहतर है। उनकी बेटी ने बताया कि उनके पिता की उम्र 82 साल है और उन्हें फेफड़ों में समस्या है, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, पर अब उनकी स्थिति पहले से स्थिर है। उनकी बेटी ने यह भी बताया कि जब उनके पिता की तबियत और सुधरेगी, तब उन्हें घर वापस लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Pakistan: आम जनता कंगाल, सेना मालामाल


कोरोना की वजह से हुई फेफड़ों में समस्या

पेले की बेटी ने बताया कि उनके पिता को 3 हफ्ते पहले कोरोना हो गया था। इसी वजह से उन्हें फेफड़ों में भी समस्या हो गई थी, जिस वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ब्राज़ील के साओ पाओलो के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

फैंस जल्द ठीक होने की मांग रहे हैं दुआ

फुटबॉल लीजेंड पेले के जल्द ठीक होने की दुआ दुनियाभर में उनके फैंस मांग रहे हैं। पेले के फैंस उनके पोस्टर्स के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।


Home / Sports / Football News / फुटबॉल लीजेंड Pele जल्द लौटेंगे घर, बेटी ने बताया – तबियत है स्थिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो