
FIFA U17 Women World Cup
नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण दो नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलने वाला फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप (FIFA U17 Women World Cup) स्थगित कर दिया गया है। फीफा ने अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इस टूर्नामेंट को स्थगित करने का निर्णय फीफा कंफेडरेशंस वर्किंग ग्रुप ने लिया है। फीफा फीफा काउंसिल ब्यूरो ने हाल में इस समिति की स्थापना कोविड-19 (COVID-19) महामारी के मद्देनजर की थी।
फीफा अंडर -20 महिला विश्व कप भी टला
फीफा के वर्किंग ग्रुप ने इसके साथ ही पनामा और कोस्टारिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप 2020 को भी स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह टूर्नामेंट इसी साल अगस्त-सितंबर के मध्य खेला जाना था।
भारत में पहली बार हो रहा है आयोजित
बता दें कि भारत में पहली बार फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप का आयोजन हो रहा है। यह टूर्नामेंट 2 नवंबर से 21 नवंबर से तक खेला जाना था। यह देश के पांच शहर कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नवी मुंबई में आयोजित किया जाना था।
16 टीमें ले चुकी हैं भाग
बता दें कि इस विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में 16 टीमें खेलेंगी। मेजबान होने के नाते भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। बता दें कि न सिर्फ पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो रहा है। भारत की अंडर-17 महिला टीम भी पहली बार विश्व कप में उतरेगी। इस कारण भारत के लिहाज से यह बहुत बड़ा मौका है।
Updated on:
4 Apr 2020, 11:56 AM IST
Published on:
4 Apr 2020, 11:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.