3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-5 : बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगी जमशेदपुर, ये होगी दोनों टीमों की रणनीति

जमशेदपुर एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएएसएल) के पांचवें सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में आज यहां कांतिरावा स्टेडियम में बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 Oct 2018, 10:28 AM IST

isl

आईएसएल-5 : पावरहाउस बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगी जमशेदपुर

नई दिल्ली। जमशेदपुर एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएएसएल) के पांचवें सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में आज यहां कांतिरावा स्टेडियम में बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगी। इस सीजन जमशेदपुर से जुड़े आस्ट्रेलियाई दिग्गज टिम केहिल चयन के लिए उपलब्ध हैं और आईएसएल में पदार्पण कर सकते हैं।

बेंगलुरू इस मैच में चेन्नइयन एफसी से कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद आ रही है। पहले मैच में क्लीन शीट हासिल करने के बाद कोच कार्लस कुआड्रेट एक बार फिर डिफेंस को मजबूत करना चाहेंगे और केहिल के अलावा सर्जियो किडोंचा और मारियो अक्र्वेस को भी जगह देने के मूड में नहीं होंगे जिन्होंने पहले मैच में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ गोल दागे थे।

स्पेन के इस दिग्गज की कोशिश बेंगलुरू की ताकत रही गोल करने के मौके बनाने की क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने की होगी। मैच से पहले कुआड्रेट ने कहा, "हमने पिछले मुंबई के खिलाफ देखा कि अगर उनके पास गेंद हो तो वह कितने खतरनाक हो सकते हैं। वह अच्छा आक्रामक अटैक कर सकते हैं। हमारी रणनीति प्रतिस्पर्धी खेल खेलने और गेंद को अपने पास रखने तथा स्ट्राइकरों का भरपूर उपयोग करने पर होगी। आपने चेन्नइयन एफसी के खिलाफ पिछले मैच में देखा होगा कि दूसरे हाफ में हमने कितने मौके बनाए थे।"

जमशेदपुर एफसी ने अपने पहले मैच में मुंबई को मात देकर टूर्नामेंट का शानदार आगज किया है। उस मैच में टीम ने डोमिनेट किया था और गेंद को अपने पास ही रखा था। साथ ही खिलाड़ियों ने कोच की स्टाइल को भी अपनाया है। जमशेदपुर ने साथ ही शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया था और मुंबई के अटैक को मैच के आखिरी पलों में अच्छे से अजमाया था, लेकिन उनकी बैकलाइन को बेंगलुरू एफसी के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री और उदांता सिंह से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

टीम के कोच सीजर फर्नांडो ने कहा, "मैं जानता हूं कि कार्लस अच्छे कोच हैं। वह शानदार खेले थे और चेन्नइयन एफसी जैसी बड़ी टीम के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहे थे। हमारे लिए जीत हासिल करना चुनौती रहेगा लेकिन हमारी कोशिश जीत हासिल करने की ही होगी।"

पिछले सीजन आईएसएल में पदार्पण करने वाली बेंगलुरू का घर में रिकार्ड शानदार रहा था। उसने घर में खेले गए नौ मैचों में से तीन में जीत हासिल की थी। जमशेदपुर एफसी हालांकि उन दो टीमों में से रही थी जिसने बेंगलुरू को उसके मैदान पर मात दी थी। जमशेदपुर ने पिछले सीजन में घर से बाहर पांच क्लीनशीट हासिल की थीं और लीग की सबसे अच्छी मेहमान टीमों में से एक साबित हुई थी।

जमशेदपुर के केहिल चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन धनाचंद्रा सिंह चोट के कारण टीम में नहीं होंगे। फर्नांडो ने कहा, "टिम हमारे लिए अच्छा करार हैं। वह काफी अहम हैं और मुझे लगता है कि वह कल खेलेंगे। युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए वह मददगार साबित होंगे।'"

क्या काहिल की मौजूदगी जमशेदपुर को जीत दिला पाएगी या बेंगलुरू घर में अपनी बादशाहत कायम रखेगी। यह निश्चित तौर पर अच्छा मुकाबला होगा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल