रेफरी के फैसले से नाखुश दिखें मुंबई के खिलाड़ी -
अरिंदम ने इस पेनाल्टी को बचाने के लिए अच्छा प्रयास किया और गेंद तक अपनी पहुंच भी बनाई लेकिन उनकी अंगुलियों को छूते हुए पोस्ट में घुस गई। मिहेलिक को 70वें मिनट में आराम दिया गया। मिहेलिक की मदद से चेन्नई ने इस सीजन में घर में अपना 15वां गोल किया। 2014 में उसने 16 और 2015 में 17 गोल किए थे। 78वें मिनट में वादू बाहर गए और सेहनाज सिंह ने उनका स्थान लिया। सेहनाज को आते ही 83वें मिनट में पीला कार्ड मिला। इंजुरी टाइम के अंतिम मिनट में रेफरी ने लियो को ऑफसाइड करार दिया। लियो और इमाना ने एक बेहतरीन मूव बनाया, जिस पर बलवंत ने गोल कर दिया लेकिन लियो के ऑफसाइड करार दिए जाने के कारण मुम्बई को निराश मिली। मुम्बई की टीम रेफरी के इस फैसले से काफी नाराज दिखी।