6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-4 : दिल्ली डायनामोज और गोवा एफसी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा

प्वाइंट टेबल में अंतिम स्थान पर बरकरार दिल्ली डायनामोज ने बुधवार को गोवा एसफी के साथ 1-1 के अंतर में ड्रॉ मैच खेला।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 22 Feb 2018, 9:26 AM IST

isl

फातोर्दा। एफसी गोवा को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के प्लेऑफ में जाने के लिए बुधवार को हर हाल में दिल्ली डायनामोज को हराना था लेकिन 81वें मिनट तक बढ़त हासिल करने के बाद मेजबान टीम को दिल्ली के साथ अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुए इस मैच ने गोवा का काम खराब किया है। इससे उसके आगे जाने की सम्भावना को काफी झटका लगा है क्योंकि कालू उचे द्वारा 81वें मिनट में किए गए गोल से उसे दो अंकों के नुकसान हुआ। गोवा ने हुगो बाउमोस द्वारा 53वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बढ़त हासिल की थी और उसे काफी समय तक कायम भी रखा था लेकिन उचे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बेहतरीन गोल कर गोवा को निराश कर दिया।

21 अंकों के साथ गोवा छठे स्थान पर -

इस मैच से हासिल एक अंक से गोवा के अब 21 अंक हो गए हैं। वह तालिका में पहले की तरह छठे स्थान पर कायम रहेगी लेकिन उसके आगे जाने की सम्भावना को गहरा झटका लगा है। पहले चरण के मुकाबले में गोवा के हाथों 1-5 से हारने वाली दिल्ली के 15 मैचों से 12 अंक हो गए हैं और काफी लम्बे समय के बाद तालिका में 10वें से नौवें स्थान पर पहुंच गई है। इन दो टीमों ने आईएसएल इतिहास में पहली बार ड्रॉ खेला है।

बिना किसी गोल के समाप्त हुआ पहला हाफ -

पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ लेकिन मैच का पहला मौका दूसरे ही मिनट में दिल्ली ने बनाया था। गोवा के गोलकीपर नवीन कुमार ने हालांकि मुस्तैदी दिखाते हुए इस हमले को बेकार कर दिया। गोवा को 14वें मिनट में नारायन दास की गलती महंगी पड़ सकती थी। रोमियो फर्नादेज बैकपास पर गेंद पर झपटे थे लेकिन नवीन ने एक बार फिर गोवा को गोल खाने से बचा लिया।

मौके बने पर गोल होने से रहा -

गोवा ने 36वें मिनट में एक बेहतरी मूव बनाया। इस सीजन में सबसे अधिक गोल करने वाले गोवा के स्ट्राइकर फेरान कोरोमिनास अपने साथी इदु बेदिया के पास पर गोल करने के काफी करीब थे लेकिन गेब्रियल चिचेरो ने एक बेहतरीन प्रयास के जरिए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन यह काफी मनोरंजक रहा। दोनों ने एक दूसरे के डिफेंस की खूब परीक्षा ली और गोल करने के करीब भी पहुंचे लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली। मेजबान टीम ने हालांकि अधिक मौके बनाए।

53वें मिनट में गोवा की ओर से पहला गोल-

दूसरे हाफ की शुरुआत गोवा के लिए अच्छी रही। हुगो बाउमोस ने 53वें मिनट में गोल करते हुए गोवा को बढ़त दिला दी। हुगो ने यह गोल इदु बेदिया के पास पर किया लेकिन इसमें उनकी मेहनत अधिक थी क्योंकि वह अकेले दम पर दिल्ली के डिफेंडरों को छकाते हुए गोल करने की स्थिति में पहुंचे थे। चिचेरो ने इसे रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन गेंद उनसे डिफलेक्ट होकर पोस्ट में चली गई।

चिचेरो को दिखाया गया पीला कार्ड -

59वें मिनट में चिचेरो को पीला कार्ड दिखाया गया। इसके एक मिनट बाद इदु बेदिया को पीला कार्ड मिला। 62वें मिनट में कोरो के पास गोल करने का मौका था लेकिन दिल्ली के गोलकीपर जेवियर इरुटागुएना ने एक बेहतरीन बचाव करते हुए उन्हें रोक दिया। इसके बाद जेवियर को बाहर कर अर्नब दास शर्मा को गोलपोस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई। 74वें मिनट में कोरो गोवा को 2-0 की बढ़त दिलाने से काफी करीब से चूक गए। इसके बाद दिल्ली ने 78वें मिनट में एक बड़ा मूव बनाया लेकिन लालियानजुआला चांग्ते काफी करीब से चूक गए।

कालू उचे ने दिल्ली की बराबरी कराई -

कालू उचे ने हालांकि 81वें मिनट में किए गए हमले को गोल में बदलते हुए दिल्ली को बराबरी दिला दी। यह गोल चांग्ते के पास पर हुआ। जेवियर को बाहर कर अर्नब को अंदर करने का कोच मिग्वेल पुर्तगाल का फैसला उस समय सही साबित हुआ, जब दिल्ली के इस गोलकीपर ने इंजुरी टाइम में बोउमोस के पास पर कोरो को गोल करने से रोक दिया।