बेंगलुरू। बेंगलुरू एफसी ने मालदीव के क्लब टीसी स्पोर्ट्स को मंगलवार को साउथ जोन प्लेऑफ मुकाबले के दूसरे दौर में एंटोनियो डोवाल की हैट्रिक की बदौलत 5-0 से हराकर एएफसी कप के ग्रुप स्तर के लिए क्वालीफाई कर लिया। गोल डॉट कॉम के अनुसार, दूसरे दौर में जीत दर्ज करने के साथ बेंगलुरू ने औसतन परिणाम के तहत टीसी स्पार्ट्स को 8-2 से करारी शिकस्त दी। पहले दौर में बेंगलुरू ने टीसी को 3-2 से मात दी थी।