6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-4 : नार्थ ईस्ट को हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार मुम्बई

इंडियन सुपर लीग में गुरुवार को मिली जीत की बदौलत मुंबई की टीम प्वाइंट टेबल में 23 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 23 Feb 2018, 9:03 AM IST

isl

मुंबई। लूसियान गोइयान ने 24वें मिनट में एक आत्मघाती गोल कर मुम्बई फुटबाल एरेना में गुरुवार को खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के 'करो या मरो' के मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को बराबरी दिलाई थी लेकिन इस अपराधबोध को खत्म करते हुए गोइयान ने इंजुरी टाइम में गोल करते हुए अपनी टीम को इस अहम मुकाबले में 3-2 से जीत दिला दी। इस जीत ने मुम्बई को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है। इस नाटकीय मैच में एचिल इमाना ने 15वें मिनट में गोल करते हुए मेजबान टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी लेकिन गोइयान ने आत्मघाती गोल करते हुए मेहमानों को बराबरी का मौका दे दिया था। इसके बाद सम्बीन्हा ने 43वें मिनट में एक बेहतरीन गोल कर मेहमानों को आगे कर दिया था।

गोइयान का शानदार प्रदर्शन -

मुम्बई ने हालांकि 54वें मिनट में एवर्टन सांतोस की मदद से बराबरी कर ली लेकिन इसके बाद लगा कि उसकी अग्रिम पंक्ति सम्मान की लड़ाई लड़ रही इस सीजन की सबसे कमजोर टीमों मे से एक की रंक्षापंक्ति को नहीं भेद पाएगी और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी लेकिन तभी गोइयान ने इंजुरी टाइम में राजू गायकवाड की मदद से गोल करते हुए अपनी टीम को नया जीवन दे दिया।

23 अंकों के साथ छठे स्थान पर आई मुंबई -

गोइयान के इस गोल ने मुम्बई को अंक तालिका में एक स्थान की छलांग दी है और अब वह 23 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है। पांचवे स्थान पर काबिज केरला ब्लास्टर्स के 24 अंक हैं जबकि 21 अंकों के साथ एफसी गोवा सातवें स्थान पर खिसक गई है। हाईलैंर्ड्स इस लगातार सातवीं और 12वीं हार के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं। उनके लिए प्लेऑफ की दौड़ काफी पहले समाप्त हो चुकी थी।

हाफ टाइम तक था स्कोर 2-1

मध्यांतर तक स्कोर नार्थईस्ट के पक्ष में 2-1 था। इसके बाद 54वें मिनट में मुम्बई ने बराबरी की। दूसरे हाफ में इसके बाद कई बदलाव हुए और कई हमले भी हुए लेकिन गोल होता नहीं दिख रहा था। नार्थईस्ट की टीम इस ड्रॉ से भी खुश थी लेकिन मुम्बई के लिए यह ड्रॉ काफी महंगा पड़ने वाला था। इसी बीच गोइयान ने राजू के सटीक पास पर रेहनेश को चौंकाते हुए मुम्बई को संजीवनी सरीखा दिखने वाले तीन अंक दिला दिए। इस तरह गोइयान ने आत्मघाती गोल का हिसाब जीत दिलाने वाले गोल से बराबर कर दिया।