10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ISL : नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा केरला ब्लास्टर्स को

केरला ब्लास्टर्स इस कड़ी में नार्थईस्ट युनाइटेड से उसके घर इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में भिड़ेगी।

2 min read
Google source verification
kerala blasters have to win against north east united in ISL match

गुवाहाटी | मौजूदा उप-विजेता केरला ब्लास्टर्स को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए शनिवार को नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए। केरला ब्लास्टर्स इस कड़ी में नार्थईस्ट युनाइटेड से उसके घर इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में भिड़ेगी।

केरला की टीम की स्थिति ऐसी है कि वह अभी भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। उसके अभी तक खेले गए 15 मैचों में 21 अंक हैं। क्वालीफाई करने के लिए उसे अपने बाकी के बचे तीनों मैच जीतने होंगे, तब भी ऐसा हो सकता है कि वह क्वालीफाई न कर पाए। इस कड़ी परीक्षा में केरला के कोच डेविड जेम्स को अपने पूर्व कोच अव्राम ग्रांट के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी होगी। पूर्व गोलकीपर जेम्स 2010 में जब पोर्ट्समाउथ एफसी में थे तब ग्रांट उनके कोच थे।

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में ग्रांट ने कहा, "जो उनके कोच हैं वह मेरी टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं। आठ साल पहले हमने एफए कप के फाइनल में जगह बनाई थी। हमने अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की थी। वह कप्तान थे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन हम यहां से हर मैच जीतना चाहेंगे। भविष्य के लिए यह अच्छा होगा कि टीम आत्मविश्वास हासिल करे और अच्छी मानसिकता दिखाए।"

नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह अपने घर में अपने प्रशंसकों के लिए तीन अंक लेना चाहेगी। नार्थईस्ट ने अभी तक सिर्फ तीन मैच जीते हैं जिसमें से दो जीत उसे घर में मिली है। ग्रांट ने कहा, "सीजन के पहले हाफ में क्या हुआ, सब जानते हैं। हमने उन चीजों को सुधारने की कोशिश की है जिनको सुधारा जाना था। हम बुरी स्थिति में बाहर आए हैं। लोग हम पर पहले हावी होते थे, लेकिन अब हम उन पर दबाव बनाते हैं और कई मौके भी बनाते हैं। पिछले तीन मैचों के परिणाम सीजन के पहले हाफ से काफी बेहतर हैं।"

पिछले मैच में केरला को पूर्व विजेता एटीके खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसने उसके दो मैचों से चले आ रही विजयी क्रम को रोक दिया था। टीम के सहायक कोच हरमन हेरइओर्सन ने माना कि उनकी टीम पर सभी का ध्यान होगा, लेकिन उनकी टीम इस चुनौती के लिए तैयार है। हरमन ने कहा, "हम अभी भी टूर्नामेंट में बने हुए हैं। हमें हर मैच में जीत के लिए जाना होगा। हम अपनी टीम की प्रगति से काफी खुश हैं। पिछले मैच में हमने कई मौके बनाए थे। हमने 18 शॉट और 25 क्रॉस लिए थे।"केरला अधिकतर 30 अंकों तक जा सकती है और इसके बाद उसे एफसी पुणे सिटी (28 अंक), चेन्नइयन एफसी (27) अंक और जमशेदपुर एफसी (25 अंक) की हार की दुआएं करनी होंगी।