कोच्चि। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब दो बार जीतने वाले उपविजेता केरला ब्लास्टर्स की भिड़ंत चौथे सीजन के 17वें दौर में आज 2015 सीजन के चैम्पियन चेन्नयन एफसी से होगा। घरेलू टीम एक तरफ जहां लगातार पांच मैचों से चले आ रहे अपने जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी, वहीं उसकी निगाह प्लेऑफ के बाकी बचे तीन स्थानों पर भी होगी। इन स्थानों पर चेन्नयन एफसी की भी नजर है, जो अभी अंक तालिका में केरला ब्लास्टर्स से बेहतर स्थिति में है। केरल के 24 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है, जबकि चेन्नयन एफसी के 28 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।