3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018 : की सुंग के नेतृत्व में उलटफेर कर सकता है द. कोरिया

फीफा रैंकिंग में 61वें नंबर पर मौजूद कोरियाई टीम ने 1954 में पहली बार विश्व कप में हिस्सा लिया था,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 6 Jun 2018, 8:29 PM IST

fifa

FIFA 2018 : की सुंग के नेतृत्व में उलटफेर कर सकता है द. कोरिया

नई दिल्ली। अपनी मेजबानी में वर्ष 2002 में हुए फीफा विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली दक्षिण कोरियाई टीम कप्तान की सुंग युइंग के नेतृत्व में 14 जून से रूस में होने जा रहे फीफा विश्व कप में एक बार फिर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराकर टूर्नामेंट में उलटफेर करना चाहेगा।

फीफा रैंकिंग में 61वें नंबर पर मौजूद कोरियाई टीम ने 1954 में पहली बार विश्व कप में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बाद 32 साल तक इस टूर्नामेंट से दूर रहने के बाद उसने 1986 में विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया जहां वह 20वें नंबर पर रहीं।

विश्व कप में दक्षिण कोरिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2002 में रहा था, जहां टीम अपनी मेजबानी में सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल हो पाई थीं। हालांकि सेमीफाइनल में उसे जर्मनी के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

दक्षिण कोरिया ने एशियाई क्वालीफीकेशन में बड़ी मुश्किल से आखिरी राउंड में पहुंचकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। इस दौरान टीम ने 10 में से केवल चार में जीत दर्ज की थी और ये सभी जीत उसे अपने घर में मिली थी। इस दौरान दो मैच बाकी रहते हुए टीम ने अपने कोच यूली स्टीइलाइक को बर्खास्त कर दिया जिसकी काफी आलोचना हुई थी।

हालांकि टीम ने अपने नए कोच शिन तेई योंग के मार्गदर्शन में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। टीम के पास स्टार स्ट्राइकर सोन हीयुंग मिन के रूप में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। 25 साल के हीयुंग टोटेनहम हॉटस्पर के लिए खेलते हुए पूरे प्रतियोगिता में 18 गोल किए थे और टीम को उनसे रूस में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इसके अलावा की सुंग युइंग ने दक्षिण कोरिया के लिए होंडुरास के खिलाफ दोस्ताना मैच में अपने 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे किए हैं। कोरियाई टीम चाहेगी कि विश्व कप में युइंग के अनुभव का फायदा उठाया जा सके।

कप्तान सुंग युइंग का यह तीसरा विश्व कप होगा जिसे वह अपने शानदर प्रदर्शन से यादगार बनाना चाहेंगे। मिडफील्डर युइंग इंग्लिश प्रीमियर लीग में स्वांसीए सिटी के लिए पिछले छह सीजन से खेलते आ रहे हैं। विश्व कप में टीम को मौजूदा चैंपियन जर्मनी, स्वीडन और मेक्सिको के साथ ग्रुप एफ में रखा गया है।

टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया को 18 जून को स्वीडन के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलना है। इसके बाद वह 23 जून को मेक्सिको से और फिर 27 जून को गत चैंपियन जर्मनी से भिड़ेगी।

विश्व कप के लिए दक्षिण कोरिया की टीम :

गोलकीपर- किम सीयुंग ग्यू, किम जिन ह्योन, चो हयून वू ।

डिफेंडर- किम युंग ग्वोन, जांग हयून सू, जुंग सीयुंग हयून, युन योंग सुन, ओह बेन सुक, किम मिन वू, पार्क जू-हो, होंग चुल, गो योन हेन, ली योंग।

मिडफील्डर- की सुंग यूइंग, जुंग वू युंग, जु से जोंग, कु जा-चिओल, ली जाए- सुंग, ली सीयुंग वू, मून सिओन मिन।

फारवर्ड- किम शिन वूक, सोन हीयुंग मिन, ह्वांग ही-चेन।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल