11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA WC 2018: फिर से विवादों में आई मेक्सिको की टीम, वेश्याओं के साथ गुजारी रात

मैक्सिको की वर्ल्ड कप टीम ने फीफा टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले विदाई पार्टी की, जिसमें 30 स्कॉउट्स मौजूद थीं।

2 min read
Google source verification
football

FIFA WC 2018: फिर से विवादों में आई मेक्सिको की टीम, वेश्याओं के साथ गुजारी रात

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2018 में अब मात्र आठ दिनों का सयम बाकी रह गया है। सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। इसी बीच मैक्सिको की टीम विवादों में आ गई है। मैक्सिको के खिलाड़ियों पर यह आरोप लगा है कि वे फीफा के लिए रवाना होने से पहले वेश्याओं के साथ पार्टी की। दरअसल मैक्सिको की टीम ने यूरोप रवाना होने से पहले 30 वेश्याओं को अपनी एक प्राइवेट पार्टी के लिए हायर किया था। उस पार्टी में मैक्सिको टीम से जुड़े लगभग हर खिलाड़ी मौजूद थे।

Tv Notas मैगजीन ने किया खुलासा:

इस सनीसनीखेज खबर का खुलासा Tv Notas नामक मैगजीन ने किया है। मैगजीन ने इस मामले पर सबूतों के साथ एक रिपोर्ट छापी है । रिपोर्ट का हेडलाइन है- 'A True farewell to the try', इस खबर के साथ-साथ खिलाड़ियों की तस्वीरों को भी इस रिपोर्ट में साझा किया गया है । पार्टी में मौजूद खिलाडिय़ों में गोलकीपर गुइलेरमो ओचोआ और स्ट्राइकर राउ जिमेनेज भी थे।

महासचिव ने किया बचाव-

आपको बता दे कि सितंबर 2010 में भी मैक्सिको के खिलाडिय़ों ने महिलाओं के साथ पार्टी की थी और उन्हें जुर्माना तथा प्रतिबंध झेलना पड़ा था, लेकिन इस बार ऐसे कुछ आसार नहीं दिख रहें। ऐसा इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि मैक्सिको फुटबाॅल महासंघ के महासचिव गुइलेरमो कांटू ने बयान दिया है, ‘‘खिलाडिय़ों को दंड नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा और खाली समय में वे कुछ भी करने के लिये स्वतंत्र हैं।’’ पार्टी एक निजी कम्पाउंड में स्कॉटलैंड के ऊपर 1 -0 के अंतर् से मिली जीत के बाद रखी गई थी ।

पहले भी कर चुकी है ऐसा-

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब मैक्सिको फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने वेश्याओं के पार्टी की हो। इससे पहले जून 2011 में भी अर्जेंटीना में हुए कोपा अमरीका में भाग लेने से कुछ दिन पहले ही, मैक्सिको के खिलाड़ियों ने क्वेटो में एक होटेल में सेक्स वर्कर्स को हायर किया था। इस घटना के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा था और उन पर नेशनल टीम के लिए खेलने पर छह महीने का बैन लगा दिया गया था।