6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL : आज अंतिम स्थान से बचने की कोशिश में एटीके, नार्थईस्ट

आईएसएल में एटीके का मुकाबला अपने घर सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले अंतिम लीग मैच में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 Mar 2018, 3:03 PM IST

northeast to face ATK in their last encounter in ISL

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का चौथा सीजन दो बार की विजेता एटीके के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। यह मौजूदा विजेता इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई। अपने घर सॉल्ट लेक स्टेडियम में आज होने वाले अंतिम लीग मैच में जब उसका सामना नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी से होगा। ऐसे में उसकी कोशिश अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रहने से बचने की होगी।

लीग के मध्य में कोच बदलने का एटीके को फायदा नहीं मिला।
दूसरी ओर, नार्थईस्ट की भी कुछ यही कोशिश होगी। एटीके के अभी 13 अंक हैं और अगर वह यह मैच हार जाती है तो वह 11 अंक वाली नार्थईस्ट से पीछे हो जाएगी। अगर नार्थईस्ट जीतते हुए तीन अंक हासिल करती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। सीजन की शुरुआत में एटीके से काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखी। लीग के मध्य में कोच बदलने का भी इस टीम को फायदा नहीं मिला। एटीके ने इस सीजन में सिर्फ तीन मैच जीते हैं। उसे लीग के अपने आखिरी तीन मैचों में हार ही मिली है। एफसी गोवा ने पिछले मैच में उसे 5-1 से करारी शिकस्त दी जो टीम के अंतरिम कोच एशले वेस्टवुड को काफी अखरी और उन्होंने इसके बाद टीम के मुख्य कोच के पद से हटने का फैसला कर लिया। आखिरी मैच में रोबी कीन को प्लेयर-मैनेजर बनाया गया है।

नार्थईस्ट का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है जिसकी जिम्मेदार वो खुद है
कीन ने चोट के कारण लीग के शुरुआती चरण में कई मैचों में हिस्सा नहीं लिया था। कीन ने कहा कि बेशक उनकी टीम का लीग में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन आज होने वाले आखिरी लीग मैच में टीम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलेगी और जीत के साथ लीग का अंत करेगी। इस मैच में जाते हुए एटीके इस बात की खुशी मना सकती है कि नार्थईस्ट का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है जिसकी जिम्मेदार वो खुद है। कोच अव्राम ग्रांट की टीम नार्थईस्ट को अपने पिछले पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। कोच का हालांकि मानना है कि यह प्रदर्शन टीम की असल कहानी नहीं कहता है।