नई दिल्लीPublished: Dec 04, 2022 10:37:00 pm
Siddharth Rai
FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हरा दिया है। फ्रांस के लिए 44वें मिनट में ओलिवर जिरूड और 74वें और 91वे मिनट में किलियन एम्बापे ने गोल दागे। इस जीत के साथ फ्रांस क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है।
France vs Poland FIFA 2022 Pre Quarter final: क़तर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में गत चैम्पियन फ्रांस ने ओलिवर जिरूड के एक और किलियन एम्बापे के दो बेहतरीन गोलों की मदद से पोलैंड को 3-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका मुक़ाबला इंग्लैंड और सेनेगल में जो भी जीतेगा उससे होगा।