30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AFC Asian Cup Football: जॉर्डन को 3-1 से शिकस्त देकर कतर दूसरी बार बना चैंपियन

AFC Asian Cup Football: एएफसी एशियन कप फुटबॉल के फाइनल में जॉर्डन को 3-1 से शिकस्त देकर कतर दूसरी बार चैंपियन बना है। कतर 20 साल बाद खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Feb 2024, 9:27 AM IST

asian_cup.jpg

AFC Asian Cup Football: मेजबान कतर ने शनिवार रात यहां खेले गए फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जॉर्डन को 3-1 से शिकस्त दी और एएफसी एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत कायम रखी। कतर ने कुल दूसरी बार खिताब जीता और वह 20 साल बाद खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले, जापान की टीम 2000 और 2004 में लगातार दो बार चैंपियन बनी थी। दूसरी तरफ, सेमीफाइनल में साउथ कोरिया जैसी दिग्गज टीम को हराने वाली जॉर्डन का पहली बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया।


लगातार दो खिताब जीतने वाली चौथी टीम बनीं

कतर इस टूर्नामेंट में लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली कुल चौथी टीम बन गई है 2019 में कतर ने जापान को हराकर पहली बार खिताब जीता था। कतर के अलावा, जापान (2000, 2004), सऊदी अरब (1984, 1988), साउथ कोरिया (1956, 1960) और ईरान (1968, 1972, 1976) की टीम यह कमाल कर चुकी हैं। ईरान खिताबी हैट्रिक लगाने वाली एकमात्र टीम है।

अकेले अकरम भारी पड़े, तीन गोल कर लगाई हैट्रिक

कतर की जीत के हीरो 27 वर्षीय विंगर अकरम अफीफ रहे, जो अकेले जॉर्डन की टीम पर भारी पड़े। अकरम ने कतर की ओर से तीनों गोल दागे और हैट्रिक बनाई। उन्होंने 22वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद अकरम ने दूसरे हाफ में 73वें और 90वें मिनट में गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी। जॉर्डन के लिए एकमात्र गोल अल नईमत ने 67वें मिनट में किया।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग