हाल ही में एयरटेल ने 76 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। हालांकि इस प्लान को रीचार्ज सिर्फ नए यूजर्स करा सकते हैं। अगर आप एयरटेल का सिम ले रहे हैं तो My Airtel App या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रीचार्ज करा सकते हैं। कंपनी के इस प्लान का नाम नया फर्स्ट रीचार्ज (FRC) है। इसी के साथ 76 रुपये वाला प्लान 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये वाले प्लान में शामिल हो गया है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 एमबी 2जी/ 3जी/4 जी डाटा मिलता है। वहीं, वॉयस कॉल के लिए 60 पैसे प्रति मिनट चार्ज करने पड़ेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।