भारती एयरटेल (Airtel) के पास काफी संख्या में प्रीपेड प्लान्स हैं। इन सभी में उपभोक्ताओं की मांग को ध्यान में रखकर डेटा, फ्री कॉलिंग और ओटीटी ऐप्स की सब्सक्रिप्शन दी जा रही है। इनमें सबसे खास एक रिचार्ज प्लान है, जिसकी कीमत 180 रुपये से कम है और इसमें Amazon Prime की सब्सक्रिप्शन ऑफर की जा रही है। यह रिचार्ज प्लान BSNL और Jio के प्रीपेड प्लान्स को कड़ी टक्कर दे रहा है। हम आपको यहां एयरटेल के इस ही रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।