Airtel Rs 199 Xstream Standby plan के फीचर्स:
एयरटेल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 199 रुपये है जोकि कंपनी का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्लान की स्पीड 10Mbps तक है और इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ कंपनी फ्री Wi-Fi router भी प्रोवाइड करेगी। जनाकारी के लिए बता दें कि कंपनी का यह लेटेस्ट सस्ता प्लान कम से कम 5 महीने के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 1,674 रुपये होगी। साथ ही इसमें 500 रुपये का वन-टाइम इंस्टॉलेशन चार्ज भी देना होगा।