आपने अक्सर यह गौर किया होगा कि जब भी आप कोई फाइल डाउनलोड कर रहे हों और अचानक से फोन बंद हो जाए या नेटवर्क चला जाए, तो वापस से फोन ऑन होने या नेटवर्क के वापस आने पर डाउनलोडिंग शुरू से नहीं बल्कि उसी जगह से चालु होती है जहां पर रूकी थी। ये Lost. DIR फोल्डर के कारण ही होता है कि आपको किसी भी चीज को शुरू से डाउनलोड नहीं करना पड़ता है। ऐसे ही अगर आप अपनी किसी भी फाइल को पीसी में ट्रांसफर कर रहे हैं और बीच में मोबाइल या पीसी बंद हो जाए तो आपका डाटा Lost. DIR फोल्डर में सेव हो जाता है। ऐसे में जब आप फिर से ट्रांसफर शुरू करते हैं तो पूरी प्रक्रिया को शुरू से नहीं करनी पड़ती है।