
अब स्मार्टफोन बना कमाई का जरिया, ऐसे इस्तेमाल करने से मिलेंगे हर महीने 50,000 रुपए
नई दिल्ली. डिजिटल क्रांति के इस दौर में आज शायद ही कोई शख्स ऐसा होगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करता हो। लेकिन ज्यादातर लोग इसे बात करने, चैटिंग, ऑनलाइन शॉपिंग सहित कई कामों में यूज किया जाता है। लेकिन अगर आप अपने मोबाइल का ठीक से यूज करें तो यह कमाई का जरिया भी बन सकता है। यही नहीं इससे आप घर बैठे 50 हजार रुपए तक या उससे ज्यादा भी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने स्मॉर्टफोन से 50,000 रुपए महीने तक की कमाई कर सकते हैं।
मुद्दों पर अपने विचार रख कर सकते है कमाई
अगर आपको अपने स्मॉर्टफोन से कमाई करनी है। तो गूगल का ओपिनियन रिवार्ड्स एक अच्छा विकल्प है। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, ओपिनियन रिवार्ड पर आप किसी मुद्दे पर अपनी ओपिनियन रख सकते हैं, इसके लिए आपको पैसे मिलेंगे। गूगल अलग अलग मुद्दों पर सर्वे कराता रहता है। आपको इन सर्वे से जुड़ना होगा। जैसे ही आप गूगल के इस फीचर को अपने मोबाइल में अपलोड करेंगे। आपके पास गूगल के सर्वे नोटिफिकेशन आने शुरू हो जाएंगे। यहां सर्वे का एक फॉर्म भरने के आपको एक दिन में 50 से 500 रुपए तक मिलते हैं, जो सर्वे पर डिपेंड करता है। अपने सर्वे से मिले पैसों को चाहें तो आप गूगल रिवार्ड प्वाइंड में कन्वर्ट कर आप दूसरे ऑनलाइन खरीदारी या म्यूजिक और कई और भी चीजें खरीद सकते हैं।
आईपोल से होती है कमाई
आपको बता दें कि अगर आप अपने स्मॉर्टफोन से अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं तो गूगल ओपिनियन की तर्ज पर ही इंक कॉरपोरेशन स्मार्टफोन के लिए एक फीचर लेकर आया है। कंपनी ने इसका नाम आईपोल रखा गया है। इसके जरिए भी आप एक्सट्रा कमाई कर सकते हैं। आईपोल गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स की तरह ही काम करता है। लेकिन यहां आपको गूगल के मुकाबले ज्यादा पैसे मिलते हैं। आईपोल पर एक सर्वे को कंप्लीट करने के लिए 100-1000 रुपए तक मिलते हैं। अगर आपने महीने के 50 सर्वे कंप्लीट किए तो आपकी कमाई 5 हजार से 50 हजार रुपए तक हो सकती है।
मिंट क्लाउड से बनाइए पैसा
गूगल प्लेस्टोर से मिंट क्लाउड को डाउनलोड करने के बाद आप इसके जरिए पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको इस मिंट क्लाउड पर आ रहे विज्ञापनों को देखना होगा। वहीं आपके पास कुछ सर्वे आएंगे, जिसे आपको कंप्लीट करना होगा। आप चाहें तो मिंड क्लाउड पर आ रहे विज्ञापन और सर्वे अपने जानने वालों को भी रेफर कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अलग से पैसे मिलेंगे। जैसे ही आपके हिट्स बढ़ने लगेंगे, आपको पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे। इसकी शुरुआती रकम 67 रुपए से शुरू होगी, जो धीरे धीरे बढ़ती जाएगी। आपका पैसा पे-पल अकाउंट के जरिए मिलेगा। वहीं आपको मिंट को साइन अप करने के लिए अलग से 67 रुपए का बोनस भी मिलेगा। इस तरह अगर आप दिन भर में अगर 10 विज्ञापन और सर्वे कंप्लीट करते है तो आप एक दिन के 670 रुपए कमा सकते हैं।
Published on:
20 May 2018 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
