25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gadgets / न्यू ईयर पर अमेजन ने की मेगा डेज सैलरी की घोषणा , जानिए किस प्रोडक्ट पर मिलेगी कितनी छूट

न्यू ईयर पर अमेजन ने की मेगा डेज सैलरी की घोषणा , जानिए किस प्रोडक्ट पर मिलेगी कितनी छूट

इस सेल में टीवी, फर्नीचर, होम एप्लायंसेज, स्पोर्ट्स, ऑटो प्रोडक्ट्स, खिलौने सहित कई चीजों पर भारी छूट दी जाएगी। यह सेल 1 जनवरी से चालू होगी जो 3 जनवर तक चलेगीे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 30 Dec 2020, 9:43 PM IST

amazon.png

ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारों पर सेल का आयोजन करती हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी इस तरह की सेल का आयोजन करती हैं। इस सेल में ग्राहकों को प्रोडक्ट्स पर अच्छा डिस्काउंट दिया जाता है। इसके साथ ही अन्य कई तरह के ऑफर्स भी दिए जाते हैं। अब नए साल के स्वागत में अमेजन ने ’मेगा सैलरी डेज’ सेल का ऐलान किया है। अमेजन की इस सेल में टीवी, फर्नीचर, होम एप्लायंसेज, स्पोर्ट्स, ऑटो प्रोडक्ट्स, खिलौने सहित कई चीजों पर भारी छूट दी जाएगी। अमेजन पर ग्राहक 1 जनवरी से 3 जनवरी के बीच आकर्षक कीमतों पर अपने पसंदीदा ब्रांड और उत्पादों का चुनाव कर सकेंगे।

इन ब्रांड्स पर मिलेगी छूट
सेल के आयोजन का ऐलान करते हुए अमेजन ने कहा कि इस ’मेगा सैलरी डेज’ में ग्राहकों को कई बड़े ब्रांड्स पर डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि अमेजन डॉट इन पर मेगा सैलरी डेज के दौरान ग्राहक सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, आईएफबह, गोदरेज सहित कई बड़े ब्रांड्स के महंगे उत्पादों पर भारी बचत कर सकते हैं। होमटाउन, कॉयरफिट, स्लीपवेल के अलावा बोट, सोनी, जेबीएल पर भी छूट दी जाएगी।

किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट
अमेजन की इस सेल में बड़े उपकरणों पर 40 प्रतिशत, सबसे अधिक बिकने वाली वाशिंग मशीनों पर 35 प्रतिशत और एयर कंडीनशर्स पर भी 35 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इनके अलावा, माइक्रोवेव पर भी ग्राहक 40 प्रतिशत तक की छूट का आनंद ले पाएंगे और टीवी सेट पर भी 30 प्रतिशत तक की छूट रहेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत यानि कि 1,250 रुपए तक की तत्काल छूट मिलेगी और ईएमआई लेनदेन पर 1500 रुपये तक की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें-108MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन Mi 11 हुआ लॉन्च, जानें कीमत व अन्य फीचर्स

टीवी पर 30 प्रतिशत की छूट
अमेजन की मेगा सैलरी डेज सेल में टेलीविजन पर ग्राहकों को 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। जानकारी के अनुसार इस सेल में 32 इंच के टीवी पर ग्राहकों को 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा सेल में ग्राहक एंड्रॉयड टीवी भी सस्ते में खरीद सकते हैं। एंड्रॉयड टीवी पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं प्रीमियम टीवी पर भी 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-बड़े काम की हैं ये 5 एप्स, आपकी डेली लाइफ को बना देंगी आसान, आपके मोबाइल में है क्या

लैपटॉप, टैबलेट, हेडफोन्स भी मिलेंगे सस्ते में
इस सेल में लैपटॉप, टैबलेट और हेडफोन्स पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। सेल में बोट, जेबीएल, एमआई के साउंड बार्स पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं बोट, जेबीएल जैसे ब्रांड्स के हेडफोन्स पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा बोस, सोनी, हरमन कार्डन के प्रीमियम हेडफोन्स और स्पीकर्स पर 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जाएगा।