Apple Event में इस बार नई Apple Watch Series 8 से बभी पर्दा उठेगा, इस नई एप्पल वॉच में लो पावर मोड, ज्यादा बैटरी लाइफ, टेम्परेटर सेंसर, S8 चिप और कार क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। खास बात यह है कि Apple Watch Pro को भी कंपनी इस साल पेश कर सकती है, जिसमें ऑल न्यू डिजाइन मिलेगी। इसके अलावा इस इवेंट में 10th जेनरेशन वाले iPad, iPad Pro और Apple Mac Pro भी पेश कर सकती है।