जल्द लॉन्च होगा आईफोन 12
iPhone 12 के इसी महीने लॉन्च होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कंपनी 13 अक्टूबर को एक इवेंट में आईफोन 12 को लॉन्च कर सकती हैं। इस सीरीज में 4 मॉडल पेश किए जा सकते हैं। वहीं iPhone 12 की कीमतों को लेकर खबरें आ रही हैं कि इसके 64 जीबी स्टोरेज वाले 5.4 इंच के आईफोन 12 की कीमत 47,573 होगी। वहीं 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 51,238 रुपए रहने की संभावना है। 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,000 रुपए हो सकती है।