नई दिल्ली: कैलिफोर्निया के सेन जोस में एप्पल की चार दिवसीय WWDC (वर्ल्ड वाइड डेवलेपर कॉन्फ्रेंस) 2018 शुरू हो चुकी है। इस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत एप्पल सीईओ टिम कुक के स्पीच से हुई है। बता दें कि इस कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के डेवलेपर्स शिरकत कर रहे हैं और इस दौरान कंपनी की तरफ से कई बड़े ऐलान भी किए गए हैं जिनमें कुछ बड़े और इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।