टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर कई बेस्ट रिचार्ज प्लान लेकर आती रहती हैं। इन प्लान में यूजर्स की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उन्हें (Free Calling) फ्री कॉलिंग के साथ ज्यादा डेटा उपलब्ध कराया जाता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपको (Prepaid Plans) प्रीपेड में कौन सा प्लान लेना चाहिए जो आपके लिए बेस्ट रहे तो बता दें कि इस समय टेलिकॉम कंपनियों ने कई ऐसे प्लान अपने यूजर्स के लिए निकाल रखे हैं, जिनमें आपको कम पैसे में ज्यादा डेटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कई अन्य बेनिफिट भी आपको मिलेंगे। हम आपको (Vodafone Idea) वोडाफोन-आइडिया, (Airtel) एयरटेल और (Reliance Jio) रिलायंस जियो के कुछ ऐसे ही सस्ते प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको प्रतिदिन 4 जीबी तक डेटा, फ्री कॉलिंग और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इन प्लान्स की कीमत 300 रुपए से भी कम है।