इससे पहले भी बीएसएनएल ने दिवाली महाधमाका के तहत दो प्लान लॉन्च किए हैं। इसे प्री-पेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिसकी वैधता 1 साल की है। इसमें 1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। सबसे पहले बात करते हैं BSNL के 1,699 रुपये वाले पैक की तो इसमें ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके खत्म होने के बाद डेटा की स्पीड 80 Kbps हो जाएगी। साथ ही इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल और हर दिन 100 मैसेज भी मिलेगा। साथ ही 365 दिनों के लिए hello tune भी फ्री में मिलेगा। इसके अलावा 2,099 रुपये वाले प्लान में हर दिन ग्राहकों को 4 जीबी डाटा मिलेगा, जिसके खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 80 Kbps हो जाएगी। इसमें भी अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल और हर दिन 100 मैसेज मिलेगा। साथ ही 365 दिनों के लिए फ्री hello tune का भी लाभ मिलेगा। इन दोनों प्लान की सेवा 29 अक्टूबर 2018 से शुरू हो चुकी है। इसका लाभ देशभर के यूजर्स उठा सकते हैं।