हाल ही में कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए भी कैशबैक ऑफर पेश किया था। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को एनुअल ब्रॉडबैंड प्लान्स लेना होगा। कंपनी इस कैशबैक राशी को यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट कर देगी, जिसका उपयोग यूजर्स अगली बार रिचार्ज के दौरान कर पाएंगे। कंपनी का यह ऑफर सभी सर्किलों के लिए वैलिड है। जब यूजर्स ऑफर को लेने के लिए एग्री बटन पर क्लिक करेंगे तो उन्हें सर्विस ID डालनी होगी। यह नंबर लैंडलाइन या FTTH ब्रॉडबैंड नंबर होगा। इसके बाद यूजर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इस OTP नंबर को भरने के बाद यूजर्स इस ऑफर को ले सकेंगे। यदि यूजर 25% कैशबैक के लिए प्लान को बदलना चाहते हैं, तो वह सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते हैं या बदलना नहीं चाहते हैं तो कैंसिल ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।