नई दिल्ली: जो लोग गाने सुनने के शौकीन होते हैं वो या तो मोबाइल में हेडफोन लगाकर गाना सुनते हैं या फिर वो किसी वूफर या बड़े म्यूजिक सिस्टम में पेन ड्राइव लगाकर गाना सुनते हैं । लेकिन अब मार्केट में ब्लूटूथ स्पीकर्स आ गए हैं जिनपर गाने सुनने के लिए आपको कोई हेडफोन या फिर पेनड्राइव कनेक्ट करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इन स्पीकर्स को आप अपने स्मार्टफोन से डायरेक्ट ब्लूटूथ से कनेक्ट करके गाने सुन सकते हैं।