
Donald Trump
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वक्त ट्रंप के साथ रहेंगे। अहमदाबाद में एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इसके बाद मोटेरा स्टेडियम में राष्ट्रपति ट्रंप संबोधन देंगे। बता दें कि ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी आ रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि ट्रंप अपने भाषण में किस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। सुनने में जरा अजीब लगेगा कि भाषण के लिए भी क्या टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, तो चलिए आज हम इसी टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री के भारत में ज्यादातर जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है उसका नाम Teleprompter है। टेलीप्रॉम्प्टर के लेटेस्ट वर्जन को पकड़ पाना मुश्किल है, क्योंकि सामने बैठे लोगों को ये दिखाई नहीं देता, क्योंकि एक साइड से ये पारदर्शी होता है। टेलीप्रॉम्प्टर केवल पीछे खड़े व्यक्ति को ही दिखाई देता है। स्पीकर जैसे-जैसे टेलीप्रॉम्प्टर पर लिखे शब्द पढ़ते जाएगा, वैसे-वैसे वो स्क्रॉल डाउन होता जाता है। टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर इसकी स्क्रॉलिंग की स्पीड को नियंत्रित करता रहता है। वो शब्दों को स्पीकर की स्पीड के मुताबिक नीचे करता है। टेलीप्रॉम्प्टर की अगर दाम की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 3 लाख रुपये के करीब है।
कई बार ऐसा होता है कि टेलीप्रॉम्प्टर के इस्तेमाल के दौरान स्पीकर अपने भाषण के शब्दों पर ज्यादा फोकस नहीं कर पाता है और वो जो बोल रहा होता है उसे दर्शक ठीक से समझ नहीं पाते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल इसरो में पीएसएलवी की लॉन्चिंग के दौरान किया था। ऐसे में माना जा सकता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीयों से बात करने के लिए इसका सहारा ले सकते है और हिन्दी के कुछ शब्दों के साथ वो लोगों तक अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे।
Updated on:
24 Feb 2020, 12:52 PM IST
Published on:
24 Feb 2020, 11:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.