scriptGizmore Vogue Smartwatch launch price at 1999 looks like apple watch ultra | Gizmore ने पेश की हूबहू Apple Watch Ultra जैसी स्मार्टवॉच, कीमत सिर्फ 1999 रुपये | Patrika News

Gizmore ने पेश की हूबहू Apple Watch Ultra जैसी स्मार्टवॉच, कीमत सिर्फ 1999 रुपये

Published: Mar 21, 2023 01:00:16 pm

Submitted by:

Bani Kalra

Gizmore Vogue: घरेलू कंपनी Gizmore ने भी अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore Vogue को लॉन्च कर दिया है। Gizmore Vogue एक रग्ड स्मार्टवॉच है जिसका लुक प्रीमियम है। इसका डिजाइन एपल वॉच अल्ट्रा जैसा लगता है।


gizmore.jpg

Gizmore Vogue Smartwatch: भारत में कम बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टवॉच मौजूद है और इनका क्रेज भी कम लगातार बढ़ रहा है। लेकिन हर कोई महंगी स्मार्टवॉच नही खरीद सकता, ऐसे में कई ऐसे ब्रांड्स मौजूद हैं जोकि किफायती दाम में स्मार्टवॉच बाजार में पेश का रहे हैं और उन्हीं में से घरेलू कंपनी Gizmore ने भी अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore Vogue को लॉन्च कर दिया है। Gizmore Vogue एक रग्ड स्मार्टवॉच है जिसका लुक प्रीमियम है। इसका डिजाइन एपल वॉच अल्ट्रा जैसा लगता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जोकि आपको पसंद आ सकते हैं। सम्स्य दिखाने के साथ-साथ यह आपकी हेल्थ का भी ध्यान रखती है। Gizmore Vogue की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह आपको ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर में मिलेगी। आइये जानते हैं इसके फीचर्स...


Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.