26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Samsung Galaxy गूगल के एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम में शामिल, जानिए आपको क्या फायदा होगा

एंड्रॉयड एंटरप्राइज प्रोग्राम एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए एक काफी जरूरी टूल बन गया है। इससे डिवाइसों का आसानी से मूल्यांकन और अनुमोदन करने में उन्हें मदद मिलती है, जो हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और अपडेट के लिए गूगल की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Nov 2020, 11:30 AM IST

गूगल (Google) ने अपने एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम में सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) के डिवाइसों को जोड़ा है। यह एंड्रॉयड एंटरप्राइज प्रोग्राम एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए एक काफी जरूरी टूल बन गया है। इससे डिवाइसों का आसानी से मूल्यांकन और अनुमोदन करने में उन्हें मदद मिलती है, जो हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और अपडेट के लिए गूगल की आवश्यकताओं को पूरा करता है।

सैमसंग की भूमिका महत्वपूर्ण
एंड्रॉयड एंटरप्राइज डिवाइस पार्टनरशिप के प्रमुख बर्नी हसु कहते हैं, मोबाइल एंटरप्राइज के क्षेत्र में सैमसंग (Samsung) की भूमिका कई सालों से महत्वपूर्ण रही है और इसे अपने में शामिल कर हम बेहद उत्साहित हैं क्योंकि इससे हम ग्राहकों के लिए मोबाइल वर्कफोर्स की दिशा में बदलाव को आसान बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें—अगर आप भी कर रहे हैं ये गलती तो गूगल आपका अकउंट डिएक्टिवेट कर डिलीट कर देगा कंटेट

2018 में लॉन्च हुआ था एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम
साथ ही उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा, दक्षता और बेहतरीन अनुभव के लिए अपने एंटरप्राइज ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी के स्मार्टफोन और टेबलेट्स की सिफारिश करने में तत्पर हैं। अधिक आत्मविश्वास के साथ डिवाइसों का चयन और उन्हें मैनेज करने की दिशा में उपभोक्ताओं की मदद करने के लिए साल 2018 में एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम को लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें—Samsung ने लॉन्च किया 2,23,000 रुपए का फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy W21 5G, जानें फीचर्स

सैमसंग बनी नंबर 1
बता दें कि लॉकडाउन के बाद स्मार्टफोन्स की बिक्री में सैमसंग नंबर 1 कंपनी बन गई। रिसर्च फर्म काउंटरप्वॉइंट की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 53 मिलियन स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई है। इसमें Samsung के मोबाइल सबसे ज्यादा बिके। यह एक तिमाही में अभी तक की सबसे ज्यादा बिक्री रही। इसमें Samsung ने स्मार्टफोन बिक्री के मामले में चीनी कंपनी Xiaomi को पीछे छोड़ दिया और नंबर 1 पर आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 तिमाही में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी 24 फीसदी सैमसंग की रही। दूसरे नंबर पर चीन की कंपनी शाओमी रही, इसकी हिस्सेदारी 23 फीसदी रही। वहीं वीवो की 16फीसदी, रियलमी की 15 फीसदी और ओप्पो की 10 फीसदी हिस्सेदारी रही।